फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Discourse: God is always ready to help on the call of devotees: Acharya Deshmukh

प्रवचन : भक्तों की पुकार पर ईश्वर मदद को सदैव तत्पर रहते हैं : अचार्य देशमुख

Sun, 13 Feb 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Discourse: God is always ready to help on the call of devotees: Acharya Deshmukh
पंचकूला। भक्तों की एक पुकार पर परमपिता परमात्मा सदैव मदद के लिए तत्पर रहते हैं। भक्तों की बड़ी से बड़ी मुसीबत को भी पार लगा देते हैं। यह विचार भागवत पीठाधीश्वर आचार्य देशमुख वशिष्ठ महाराज ने श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर-10 में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन की कथा के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

आचार्य देशमुख ने बताया कि जब अश्वत्थामा ने पांडवों के वंश को समूल नष्ट करने के उद्देश्य से अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा के गर्भ में पल रहे शिशु की हत्या करने के लिए अपना ब्रह्मास्त्र चलाया तो उत्तरा द्वारा श्री ठाकुर जी को पुकारने पर भगवान श्री कृष्ण ने एक अंगुठे का रूप धारण कर उत्तरा के गर्भ में जाकर नौ माह तक ढाल बनकर ब्रह्मास्त्र से रक्षा की।
विज्ञापन

तीसरे दिन की कथा के यजमान हितैषी फाउंडेशन के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर बीके गुप्ता, संगठन मंत्री सुभाष शर्मा, समाजसेवी किरण शर्मा, आनंद शर्मा, हेमलता, नवीन शर्मा, नितिशा और सरोज बंसल को विशेष योगदान के लिए मंदिर सभा के संरक्षक एसके शर्मा, मुंशी राम अरोड़ा, आरएल सेतिया और मामचंद ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed