फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Disconnection of 28 people who did not pay bills above Rs 10,000

Panchkula News: 10,000 रुपए से ऊपर बिल न भरने वाले 28 लोगों के कनेक्शन काटे

Fri, 12 Jul 2024 06:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Disconnection of 28 people who did not pay bills above Rs 10,000
रायपुररानी। कस्बे में बिजली विभाग ने 10 हजार रुपए से अधिक का बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के तहत ऐसे 28 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं। एसडीओ अरुण गोयल ने बताया कि जिन लोगों ने अब तक अपने बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है, उनके कनेक्शन टीम बनाकर काटे जा रहे है। कार्रवाई का उद्देश्य समय पर बिल भुगतान को सुनिश्चित करना और बिजली विभाग की वित्तीय स्थिति को मजबूत करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और जो भी उपभोक्ता 10 हजार रुपए से अधिक का बिल नहीं भर रहे हैं, उनके कनेक्शन भी काटे जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय पर अपने बिजली बिलों का भुगतान करें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। विभाग ने उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया है कि बिल का भुगतान करते ही उनके कनेक्शन तुरंत बहाल कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed