{"_id":"654d394f18277c095109a415","slug":"diarrhea-spread-due-to-dilapidated-broken-pipeline-passing-through-sewer-line-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-4776-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सीवर लाइन से गुजर रही जर्जर-टूटी पाइप लाइन से फैला डायरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सीवर लाइन से गुजर रही जर्जर-टूटी पाइप लाइन से फैला डायरिया
विज्ञापन
टैंकरों से पानी की आपूर्ति रही जारी, डायरिया पीड़ितों की संख्या 131 पहुंची
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। अभयपुर में डायरिया का प्रकोप जारी है। एक सप्ताह में मरीजों की संख्या 131 पहुंच गई है। मरीजों का नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की 12 टीमें सर्वे करने के साथ लोगों को दवाई बांटने में जुटी रही। उधर एचएसवीपी ने क्षेत्र में टैंकरों से पानी की आपूर्ति जारी रखी। इसके अलावा डायरिया फैलने का कारण को तलाश कर जर्जर पाइप लाइन निकालकर बदली। इसके अलावा तीन कनेक्शन काटकर तीन लोगों को नोटिस थमाया गया है।
एक कनेक्शन की पाइप टूटकर सीवर लाइन के बीच से जा रही थी। डायरिया फैलने का इसे सबसे बड़ा कारण बताया जा रहा है। डायरिया से एक अधेड़ की मौत के बाद प्रशासन अभयपुर में पूरी तरह सक्रिय रहा। क्षेत्र के लोगों की नाराजगी हरियाणा शहरी विभाग के प्रति देखी गई। लोगों का कहना है कि दूषित पेयजल आपूर्ति की जानकारी देने के बाद भी विभाग ने सुध नहीं ली। स्वास्थ्य विभाग ने भी तीन बार एचएसवीपी को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया। इसके बाद भी विभाग के अधिकारियों की नींद नहीं खुली।
स्वास्थ्य विभाग की टीम अभी तक इस क्षेत्र में सर्वे कर नौ हजार लोगों तक पहुंच चुकी है। विभाग के अनुसार सप्लाई का पानी अभी पीने लायक नहीं है। सिविल अस्पताल की की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि दस सैंपलों की रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। वीरवार को डायरिया के 36 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने एचएसवीपी को तीन बार लेटर लिखा था। समस्या का निदान नहीं होने पर बीमारी फैल गई। वीरवार को एक काेलरा का मामला भी सामने आया है।
विज्ञापन
अभी तक लीक कर रही है दोनों पाइप
सीवर और पानी की पाइप अभयपुर में लीक होने के कारण समस्या हुई है। इसे अभी तक ठीक नहीं किया गया है। पानी पीने में अब तो डर लगने लगा है। विभाग की बात पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। - योगेश कुमार निवासी अभयपुर
बाहर से मंगा रहे 20 लीटर का वाटर कैन
पानी के दूषित होने के कारण बीमारी फैलने से डर लगने लगा है। अब तो पैसे देकर बाहर से पानी का वाटर कैन मंगा रहे है। लगातार डायरिया के केस बढ़ते जा रहे हैं। इस पर किसी प्रकार का नियंत्रण नहीं हैं। - सोनू निवासी अभयपुर
सीवरेज के बीच से किए कनेक्शन ने किया पानी को दूषित
एचएसवीपी की जांच में यह सामने आया है कि कुछ पानी के कनेक्शनों में लीकेज होने के कारण सीवरेज की गंदगी इस पाइप लाइनों में घुस गई। इस कारण पानी दूषित हुआ है। सबसे बड़ी लापरवाही एक कनेक्शन में मिली। वह पानी का कनेक्शन सीवरेज पाइप लाइन के बीच से निकाला गया था। बीच से वह पाइप टूट गया, इस कारण सीवरेज की बहुत ज्यादा गंदगी पीने के पानी की पाइप लाइन में प्रवेश कर गई। इस कारण पानी दूषित हो गया। लोगों ने जब इस पानी का प्रयोग किया तो वे बीमार होना शुरू हो गए।
तीन कनेक्शन काटे, नोटिस जारी
एचएसवीपी की टीम ने अभयपुर में लीकेज मिले तीन कनेक्शन को काट दिया है। इसके अलावा मकान मालिकों को नोटिस जारी किया गया है। वहीं दो वैध कनेक्शन थे, जिनमें हल्का लीकेज था। उन दोनों कनेक्शनों की मकान मालिक ने मरम्मत करा दी है। लीकेज की जांच के लिए दो टीमों का गठन किया गया है, जो घर-घर जाकर जांच कर रही है।
तीन सैंपल पास, छह और भेजे
जिन कनेक्शन से पीने का पानी दूषित हुआ है, उनके कनेक्शन काटकर नोटिस जारी किए गए हैं। पाइप लाइन की मरम्मत के बाद अभयपुर में अलग-अलग जगह से तीन सैंपल लिए गए थे, जो पास हो गए हैं। उसके बावजूद भी 6 और सैंपल बुधवार को दूसरी लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। उनकी रिपोर्ट का और अभी इंतजार किया जा रहा है। -रोहताश हुड्डा, एक्सईएन, एचएसवीपी