फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Diarrhea .. number of sick people reached 364 in Abhaypur, Diarrhea confirmed in 89 people on the fourth day, patients are being treated in Sector-16 government dispensary too

डायरिया..अभयपुर में बीमार लोगों की संख्या 364 पहुंची, चौथे दिन 89 लोगों में हुई डायरिया की पुष्टि, सेक्टर-16 सरकारी डिस्पेंसरी में भी मरीजों का किया जा रहा इलाज

Sun, 18 Jul 2021 01:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea .. number of sick people reached 364 in Abhaypur, Diarrhea confirmed in 89 people on the fourth day, patients are being treated in Sector-16 government dispensary too
पंचकूला। अभयपुर में फैले डायरिया की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 364 हो गई है। चार दिन से यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को भी 89 लोगों में डायरिया की पुष्टि हुई है। डायरिया पीड़ितों की सेक्टर-6 की ओपीडी और इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। अभयपुर में बनाए मेडिकल केंद्र के अलावा सेक्टर-16 स्थित सरकारी डिस्पेंसरी में मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अलग से व्यवस्था की गई है। अभयपुर में डायरिया पीड़ितों में बच्चों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार रात एक बच्चे को पीजीआई रेफर करना पड़ा था। अस्पताल में शनिवार को 74 मरीज भर्ती हुए हैं। इसमें 16 साल से कम उम्र के बच्चों का आंकड़ा 38 है। अस्पताल में पांच माह से लेकर 16 साल तक के कम उम्र के 38 बच्चे भी भर्ती हैं। इसके साथ ही 36 अन्य मरीज यहां भर्ती हैं।
विज्ञापन

डायरिया के मरीजों के लिए अलग से अस्पताल
सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में तीन दिन से मरीजों की संख्या में इजाफा होता देख स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सेक्टर-16 स्थित सरकारी डिस्पेंसरी को तैयार किया गया है। यहां डायरिया पीड़ित व्यक्तियों को 24 घंटे मेडिकल सुविधाएं मिलेंगी। यहां पर एक डॉक्टर, एक स्टाफ नर्स और हेल्पर की तैनाती 24 घंटे के लिए की गई है। इस अस्पताल में आपातकाल के लिए आठ बेड लगाए गए हैं। इसके साथ ही डायरिया के मरीजों को मेडिकल सुविधा प्रदान कर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में फिजिशयन और बच्चों के डॉक्टरों की तैनाती 24 घंटे के लिए कर दी गई है। विभाग की तरफ से परिसर में पहले से इमरजेंसी और बच्चों के विभाग में दो कमरो में अलग से वार्ड तैयार किया गया है।
विज्ञापन

तीन घरों का कनेक्शन बंद, सोमवार से सप्लाई
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एक्सईएन अमित राठी ने बताया कि क्षेत्र में 70 प्रतिशत घरों की पानी की पाइप चेक कर ली गई है। इनकी टेस्टिंग की जा चुकी है। सोमवार तक लोगों के घरों में पानी की सप्लाई सुचारु कर दी गई जाएगी। अभयपुर में तीन फॉल्ट मिले हैं। यहां तीन घरों में मिले अवैध कनेक्शन काट दिए हैं। यहां जो फाल्ट आया है वह अवैध कनेक्शन से आया है। खुद पाइप लाइन डालने के चक्कर में पाइप फटी है। इस कारण लीकेज होने के कारण ही गंदा पानी सप्लाई हो गया है। सारे गांव की सप्लाई शुक्रवार से पूरी तरह से बंद कर दी गई है। लोगों के लिए पानी की व्यवस्था वाटर टैंकर से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी हमारे अस्पताल में 74 मरीज भर्ती हैं। डायरिया हमेशा गंदे पानी की वजह से ही फैलता है। गांव में स्वच्छ पानी और सीवरेज की मिक्सिंग है। जिस बच्चे की मौत हुई है उसके लिए जांच कमेटी का गठन किया गया है। - डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, जिला पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed