{"_id":"65e2308579e00954d40ea734","slug":"diarrhea-in-sector-19-many-sewer-lines-buried-under-about-250-houses-how-to-clean-now-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-109608-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-19 में डायरिया : करीब 250 मकानों के नीचे दब कई सीवर लाइन, अब कैसे हो सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-19 में डायरिया : करीब 250 मकानों के नीचे दब कई सीवर लाइन, अब कैसे हो सफाई
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-19 में डायरिया के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। दूसरे दिन मरीजों की संख्या बढ़कर 71 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग टीम लगातार सर्वे कर रही है। अब तक करीब एक हजारों घरों का सर्वे कर चुकी है। उल्टी दस्त से बीमार मरीजों का सेक्टर-19 की डिस्पेंसरी और नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 में इलाज चल रहा है। 20 घरों से पानी के सैंपल लेकर रामगढ़ पब्लिक हेल्थ कार्यालय जांच के लिए भेजा गया है। विभाग के अनुसार तीन दिन बाद रिपोर्ट आएगी।
वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर प्रारंभिक तौर पर ओआरएस बांट रही है। सेक्टर-19 में हाउसिंग बोर्ड के मकानों में पूरे दिन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण इंजीनियरिंग विंग के अधिकारी और कर्मचारी सीवरेज और पानी के पाइप लाइन की जांच में जुटे रहे। मकान नंबर-24 और आसपास के मकानों में सीवरेज की पाइप लाइन चेक करने पहुंची एचएसवीपी के इंजीनियरिंग विंग की टीम तो पता चला कि कमरे के अंदर लोगों ने सीवरेज और पानी के पाइप लाइन दबाकर टाइल्स और मार्बल लगा रखे हैं।
कई जगह सीवर के मैनहोल पर दीवार तक बना दी गई हैं। यह समस्या करीब 250 मकानों की है। एचएसवीपी ने कर्मचारियों ने शुक्रवार को फर्श और दीवार तोड़कर गटर साफ किया। पूरे दिन एचएसवीपी की टीम लगी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी के पाइप लाइन पुराने हो चुके हैं। इसके चलते इस तरह की समस्या आ रही है। नाराज लोगों का कहना है कि सीवर की पुरानी पाइप लाइनों की वजह से बीमारी फैल रही है।
विज्ञापन
मकान नंबर925 में दिक्कत थी, उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग और एचएसवीपी की टीम लगी हुई है। जहां कहीं समस्या आ रही। उसका समाधान करवाया जा रहा है। 9 हरिंदर मलिक, पार्षद।
सेक्टर-19 में लोगाें ने अतिक्रमण कर रखा है। सीवरेज और पाइप लाइन पर कमरे बने हुए हैं। जिसके चलते इस तरह की समस्या आ रही है। कुछ जगहों पर कमरे खोदकर और दीवार तोड़कर गटर की सफाई करवाई गई है। वहीं जांच के लिए पानी के सैंपल भी भेजे गए हैं। - रोहता हुड्डा, एक्सईएन एचएसवीपी पंचकूला।
पिछले दो दिनों में करीब 71 डायरिया के मामले सामने आए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब एक हजार मकानों का सर्वे करवाया गया है। शुक्रवार को 10 मकानों के पानी के सैंपल लेकर रामगढ़ के पब्लिक हेल्थ की लैब में भेजा गया है। दो तीन दिनों के अंदर रिपोर्ट आ जाएगी। - डॉ. सुरेश भोसले, जिला मलेरिया अधिकारी पंचकूला।
पिछले चार दिनों से उल्टी और दस्त की शिकायत है। सेक्टर-19 की डिस्पेंसरी से दवा लिया था। थोड़ा आराम मिला है। यहां सीवरेज और पानी के पाइप लाइन पुराने हो चुके हैं। उसे एचएसवीपी को बदलना चाहिए। - कांता बजाज, मकान नंबर-125, निवासी सेक्टर-19 पंचकूला।
पांच दिनों से दस्त की शिकायत है। सेक्टर के अंदर डायरिया फैला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के लिए पानी का सैंपल लिया है। एचएसवीपी को सीवरेज का पाइप लाइन बदलना चाहिए। क्योंकि पाइप लाइन पुराने हो चुके हैं। - जसवीर, मकान नंबर 1398, निवासी सेक्टर-19
परिवार में चार लोग बीमार हैं। सेक्टर के अंदर कई जगह दूषित पेयजल के चलते लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वे के लिए आई थी। जांच के लिए पानी के सैंपल ले गए हैं। - जमुनादास, निवासी मकान नंबर 1399 पंचकूला।
पिछले कई दिनों से डायरिया की शिकायत थी। पूरा परिवार बीमार हो गया था। अभी कुछ आराम है। दूषित पेयजल के चलते समस्या आ रही है। जांच के लिए पानी के सैंपल भेजे गए हैं। - विमला देवी, निवासी सेक्टर-19 पंचकूला।