फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Diarrhea in Budhanpur: Five new patients found even on the tenth day but no fault

बुढ़नपुर में डायरिया : दसवें दिन भी पांच नए मरीज मिले लेकिन फॉल्ट नहीं

Thu, 30 May 2024 11:53 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea in Budhanpur: Five new patients found even on the tenth day but no fault
पंचकूला। बुढ़नपुर में डायरिया का प्रकोप दसवें दिन भी देखने को मिला। वीरवार को डायरिया के पांच नए मामले सामने आए हैं। सिविल अस्पताल में भी पांच मरीज भर्ती हैं। इस प्रकार मरीजों की संख्या 371 पहुंच गई है। दूसरी तरफ एचएसवीपी को अभी तक कोई भी फॉल्ट नहीं मिला है। अब बुढ़नपुर में पाइप से पेयजल की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। एचएसवीपी की तरफ से पानी के टैंकर भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। लोगों से पाइप से आपूर्ति किए जा रहे पानी को इस्तेमाल करने की अपील की गई है।
विज्ञापन


पंचकूला जिला सर्विलांस अधिकारी सुरेश भोसले ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने तीन सौ घरों का सर्वे किया है। इसके साथ ही अब तक पानी के 24 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अभी तक इसकी रिपोर्ट नहीं आई है। वहीं दिल्ली हेल्थ मिनिस्ट्री सहित चंडीगढ़ रीजनल से डॉक्टरोंं की टीम ने सर्वे किया। इस दौरान उन्होंने अपने स्तर पर लोगों से बात की। अब इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग की केंद्रीय टीम को भेजी जाएगी। वहीं अस्पताल में भर्ती दामिनी और सोनाक्षी कुमारी ने बताया कि डायरिया के कारण परेशानी हुई है। अस्पताल में भर्ती होने के बाद अभी तक राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन


- डायरिया फैलने के बाद सर्वेक्षण किए गए घरों की कुल संख्या : 30
- अब तक सर्वेक्षण किए गए घरों की कुल संख्या : 2884
- डायरिया के नए मामले सामने आए : 5
- अब तक दर्ज किये गये मामलों की कुल संख्या : 371
- कुल संख्या सिविल अस्पताल में भर्ती मामलों की संख्या : 5
- परीक्षण के लिए भेजे गए पानी के नमूनों की कुल संख्या: 24
- परीक्षण के लिए भेजे गए मल नमूनों की कुल संख्या :20
- हैजा के लिए सकारात्मक पाए गए मल नमूनों की कुल संख्या:3
- अब तक अस्तपाल में कुल भर्ती मरीजों की कुल संख्या - 98
- आज तक सिविल अस्पताल में डिस्चार्ज हुए मरीज - 93
- आज भर्ती मरीज : 5 इसमें पांच नए मरीज भर्ती हुए हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed