फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Diarrhea cases increase due to supply of dirty water in MDC-5 societies

Panchkula News: एमडीसी-5 की सोसाइटियों में गंदे पानी की सप्लाई से डायरिया के केस बढ़े लोगो

Sat, 20 Apr 2024 06:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea cases increase due to supply of dirty water in MDC-5 societies
एचएसवीपी की ओर से अभी तक नहीं किया गया है इस मामले में कोई काम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। मनसा देवी कॉम्प्लेक्स-5 में भले ही सभी सुविधाओं के दावे किए जा रहे हों लेकिन तीन दिन से डायरिया फैलने के बाद लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों में नाराजगी है कि दो दिन गंदे पानी की सप्लाई के बाद हालात बिगड़ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम दौरा कर इसे कंट्रोल करने में लगी है। लोगों ने आरोप लगाया है कि गंदे पानी की सप्लाई के कारण इस तरह के हालात बने हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की तरफ से अभी तक कोई फाल्ट नहीं खोजा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से सोसाइटियों में डोर टू डोर सर्वे शुरू किया जा रहा है।
एमडीसी सेक्टर-5 के जीएच-1, 2, 3, 28 की सोसाइटियों में गंदे पानी की सप्लाई के बाद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसके लिए सर्वे टीम लगाई गई है। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 850 घरों का टीम ने सर्वे किया है। अभी तक एमडीसी की इन सोसाइटियो में सौ से अधिक लोग बीमार मिल चुके हैं। पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। लोगों के घरों का सर्वे करने के साथ उन्हें ओआरएस और विटामिन के टेबलेट बांटे गए हैं। इसके साथ ही डॉक्टरों की टीम सर्वे करने के साथ ही डेंगू की जांच भी कर रही है।
विज्ञापन


पानी खराब होने से समस्या हुई
सेक्टर में पानी की पाइप में गंदा पानी मिलने से डायरिया फैला है। इस तरह के हालात अभी तक ठीक नहीं हो पाए हैं। सोसाइटियों में सौ से अधिक लोग अब तक बीमार हो चुके हैं। हमारी मांग है कि जल्दी इस कमी को एचएसवीपी की तरफ से ठीक किया जाए। -विजय गुप्ता, प्रेसिडेंट, आरडब्ल्यूए एमडीसी -5
विज्ञापन
विज्ञापन


सोसाइटियों में गंदा पानी आने से लोग बीमार
दो दिन पहले सोसाइटियों में गंदा पानी आया है। इस कारण उस पानी को पीने के बाद लोग बीमार हुए हैं। इस तरह के हालात दोबारा नहीं हो इसके लिए विभाग की तरफ से काम किया जाना चाहिए। -परमजीत कौर, जी-3 सोसाइटी , प्रेसिडेंट

विभागों की लापरवाही से लोगों में डर बना
डायरिया फैलने के बाद सोसाइटियों में मेरे परिवार के लोग डरे हुए हैं। इस तरह की स्थिति में लोग पैनिक हो रहे हैं। कई सोसाइटियों में सौ से अधिक लोगों के बीमार होने के कारण दिक्क्त है। इलाज के बाद हालांकि लोग ठीक है लेकिन ऐसी समस्या न पैदा हो समय समय पर पानी के सैंपल की टेस्टिंग की जाए। - वीके वैष्णवी, जी-3 सोसाइटी, जनरल सेक्रेटरी

प्रशासन की ओर से पुख्ता कदम उठाए जाएं
इस तरह की बीमारियों से लोगों को बचाने के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता कदम उठाए जाएं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जब लोगों को बीमारी होती है तभी इस तरह के कदम उठाए जाते हैं। इसके लिए पहले से सैंपलिंग की जानी चाहिए। - प्रेमलता सहगल, जी-8 सोसाइटी, फाइनेंस सेक्रेटरी

पानी खराब होने से बाद अस्पताल में हुआ भर्ती
मैं चार दिन पहले पानी के खराब आने से बीमार हुआ। चार दिन प्राइवेट अस्पताल में इलाज चला। इसके बाद ठीक हुआ। डायरिया की बीमारी लोगों में दोबारा न फैले इसके लिए सकारात्मक कदम उठाए जाने चाहिए। -राजेश कुमार सिंगला, निवासी जी-8 सोसाइटी

पानी की सप्लाई की पाइप की चेकिंग की जा रही है। एचएसवीपी की तरफ से जीएच-1, 2 सहित छोटे पाइप के फॉल्ट मिले हैं। सभी को ठीक कर दिया गया है। जहां भी खामियां मिलेंगी उन्हें भी जल्द ठीक कराया जाएगा। - एनके पायल, एक्सईएन, एचएसवीपी


डायरिया के 38 नए मामले आए हैं। पीड़ितों की संख्या 138 पहुंच गई है। शुक्रवार को पानी के नौ सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। - डॉ. सुरेश भोंसले, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed