{"_id":"65a45a1908160c579d02daa4","slug":"dianas-business-defrauded-mill-owner-of-rs-157-lakh-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-8401-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: दाना खरीदने का झांसा देकर मिल मालिक से 1.57 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: दाना खरीदने का झांसा देकर मिल मालिक से 1.57 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। रायपुररानी स्थित फीड मिल के मालिक को दाना और खल खरीदने का झांसा देकर 1.57 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर स्टेट साइबर थाना पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-25 निवासी आशुतोष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका रायपुररानी में सरस्वती फीड मिल की फैक्टरी है। 7 जनवरी को एक मोबाइल नंबर से उनको फोन आया। फोन करने वाले ने स्वयं को अंबाला आर्मी हेडक्वार्टर का स्टाफ बताकर 15 बैग दाना और 10 बैग खल का ऑर्डर दिया।
शिकायतकर्ता ने 40375 रुपये का बिल बनाकर आरोपी को व्हाट्सएप पर भेज दिया। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर दूसरे नंबर से फोन आया। उसने आर्मी हेडक्वार्टर के ऑर्डर की ऑनलाइन पेमेंट के लिए बैंक अकाउंट की डिटेल देने को कहा। उन्होंने मिल के बैंक एकाउंट के चेक की फोटो आरोपी के मोबाइल पर व्हाट्सएप कर दिया। आरोपी ने पांच रुपये शिकायतकर्ता के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने के बाद पुष्टी करने को कहा। उसी दौरान शिकायतकर्ता के मोबाइल में 35370 रुपये क्रेडिट होने का मैसेज आया। इसके तुरंत बाद 50 हजार रुपए क्रेडिट होने का मैसेज आया। आरोपी ने शिकायतकर्ता को फोन कर कहा कि 5000 रुपये की जगह उसने गलती से 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं। उसके बाकि के 45 हजार रुपये लौटा दें। इस पर शिकायतकर्ता ने 45 हजार रुपये में से 42 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया और बाकी के तीन हजार रुपये डिलीवरी के समय देने की बात कही।
उसी दौरान शिकायतकर्ता के मोबाइल नंबर पर 51990 रुपये क्रेडिट होने का मैसेज आया। आरोपी ने गलती से बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर होने की बात कहकर व्हाट्सएप पर क्यूआर कोड भेज पैसा वापस करने को कहा। इस पर शिकायतकर्ता ने दो किश्त में पैसे वापस कर दिए। इसके बाद तीसरी बार फिर से मोबाइल नंबर पर 40370 रुपये क्रेडिट होने का मैसेज आया। शिकायतकर्ता ने गलती से रुपया क्रेडिट होने की बात कही और ऑनलाइन वापस करने को कहा। फिर पैसे वापस कर दिया। उसके कुछ समय बाद जब उन्होंने अपने फैक्ट्री के बैंक खाते को चेक किया तो उसमें पैसे नहीं थे। उनके साथ 1.57 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी का पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।