फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dharamshala will be built in village Budhanpur, 50 lakh rupees will be spent

Panchkula News: गांव बुढ़नपुर में बनेगी धर्मशाला, खर्च होंगे 50 लाख रुपये

Sat, 17 May 2025 01:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Dharamshala will be built in village Budhanpur, 50 lakh rupees will be spent
महापौर कुलभूषण गोयल ने किया शुभारंभ, तीसरी मंजिल पर बनाई जाएगी लाइब्रेरी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। गांव बुढ़नपुर में 50 लाख की लागत से धर्मशाला बनेगा। तीन मंजिला धर्मशाला के बनने से गांव के लोगों को अपने छोटे बड़े आयोजन के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। धर्मशाला की तीसरी मंजिल पर एक लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को पढ़ने के लिए काफी मदद मिलेगी। बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए लाइब्रेरी में पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। शुक्रवार को पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल ने गांव बुढ़नपुर में धर्मशाला का शुभारंभ किया। महापौर कुलभूषण गोयल ने बताया कि कई वर्षों से लोगों की मांग थी कि गांव बुढ़नपुर में धर्मशाला बनवाई जाए, जिसे अब पूरा कर दिया है।

इस मौके पर लोगों ने गांव में श्मशानघाट का निर्माण भी जल्द करने की मांग की, जिस पर महापौर ने बताया कि जल्दी टेंडर लगवाकर इस काे शुरू किया जाएगा। वार्ड पार्षद उषा रानी ने महापौर कुलभूषण गोयल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा कर दिया है। इस मौके पर मनोनीत पार्षद राजकुमार जैन, पार्षद सुनीत सिंगला, डाॅ. राम प्रसाद, ओमवती पूनिया, जय कौशिक, सोनू बिड़ला, सुदेश बिड़ला, सुखवीर पुनिया, वैभव मनचंदा, अधिकारी हरीश कुमार, अजय गौतम, सुंदरलाल सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed