{"_id":"69011f11c45d097a5e057e89","slug":"dhami-will-meet-the-governor-of-jammu-and-kashmir-regarding-nagar-kirtan-panchkula-news-c-59-1-asr1001-114873-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नगर कीर्तन के संबंध में जम्मू-कश्मीर के गवर्नर से मिलेंगे धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नगर कीर्तन के संबंध में जम्मू-कश्मीर के गवर्नर से मिलेंगे धामी
Wed, 29 Oct 2025 01:22 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। जम्मू के लखनपुर स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक मिशन में विशेष समारोह के दौरान नए दरबार हॉल का उद्घाटन किया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश किया गया। दरबार हॉल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पावन स्वरूप सजाने की सेवा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने निभाई। इस कार्य की सेवा बाबा जगतार सिंह और बाबा महिंदर सिंह कार सेवा तरनतारन वाले को सौंपी गई थी।
समारोह में संगत को संबोधित करते हुए धामी ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत की 350वीं शताब्दी इस वर्ष नवंबर माह में मनाई जा रही है। कश्मीर से लेकर श्री आनंदपुर साहिब तक सजाया जाने वाला नगर कीर्तन ऐतिहासिक होगा। यह नगर कीर्तन शिरोमणि कमेटी द्वारा जम्मू-कश्मीर की सिख संस्थाओं और संगतों के सहयोग से निकाला जा रहा है। धामी ने कहा कि इस संबंध में 29 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के गवर्नर से भेंट की जाएगी। इस बैठक के दौरान नगर कीर्तन की तारीखें और प्रबंधन की रूपरेखा तय की जाएगी।
धामी ने जम्मू-कश्मीर की सभी सिख संस्थाओं और संगतों से नगर कीर्तन में शामिल होने की अपील की। साथ ही उन्होंने 23 से 29 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित होने वाले शताब्दी समारोहों में भी हिस्सा लेने का निमंत्रण दिया। इससे पहले सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के हजूरी रागी जत्थे ने गुरबाणी कीर्तन किया। एसजीपीसी प्रधान ने बाबा जगतार सिंह और बाबा महिंदर सिंह को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।