फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Devotees danced to the hymns of Anoop Jalota.

Panchkula News: अनूप जलोटा के भजनों पर खूब झूमे श्रद्धालु

Sun, 03 Dec 2023 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the hymns of Anoop Jalota.
पंचकूला। श्री माता मनसा देवी मंदिर पंचकूला के साथ स्थित गौधाम सभागार में आयोजित भजन संध्या में भजन सम्राट अनूप जलोटा ने अपने भजनों से हजारों की संख्या में उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। श्रोता एक के बाद एक भजन पर साथ गाते रहे और ईश्वर भक्ति में झूमते रहे। उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में भजनों के साथ भगवान की लीलाओं का भी वर्णन किया और कथाएं भी सुनाईं। श्रोताओं की फरमाइशों को भी उन्होंने पूरा किया। भजन संध्या सब की सेवा, रब की सेवा ट्रस्ट और अखिल भारतीय कलाक्षेत्र की संस्था संस्कार भारती की पंचकूला इकाई द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की गई। अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि वे माता मनसा देवी मंदिर के दर्शन करने पहले भी आए हैं। यहां का वातावरण बहुत भक्तिमय और आनंदमय है। उन्होंने कहा कि उन्हें संस्कार भारती संस्था से जुड़कर गर्व का अनुभव होता है क्योंकि यह संस्था ऐसे स्थानों पर ले जाती है जहां जाने की कल्पना भी नहीं होती। भजन संध्या में मुख्य अतिथियों में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रेम गोयल, 1008 महंत सम्पूर्णानंद ब्रह्मचारी, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, महापौर कुलभूषण गोयल, चंडीगढ़ महापौर अनूप गुप्ता, संस्कार भारती के उत्तर क्षेत्र प्रमुख नवीन अंशुमान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed