फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Devotees danced in Kirtan Mahotsav program

Panchkula News: खाटू वाले ने पकड़ा है जब से मेरा हाथ, बदली ये दुनिया मेरी बदले हालात बरवाला अनाज मंडी परिसर में श्री श्याम प्रतिष्ठा एवं कीर्तन महोत्सव कार्यक्रम में झूमे श्रद्धालु

Mon, 24 Feb 2025 01:21 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Mon, 24 Feb 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced in Kirtan Mahotsav program
संकीर्तन महोत्सव के दौरान खाटू श्याम जी के दरबार में पूजा अर्चना के लिए कतार में लगे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरवाला। श्री श्याम परिवार प्रेम मंडल बरवाला की ओर से शनिवार रात बरवाला अनाज मंडी परिसर में प्रथम श्री श्याम प्राण प्रतिष्ठा एवं कीर्तन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कीर्तन की शुरुआत खाटू श्याम जी की जोत जलाकर की गई। इस अवसर पर कस्बा बरवाला सहित आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं ने पहुंचकर आरती में भाग लेते हुए पूजा अर्चना की। इस मौके पर ट्रस्ट की ओर से पंडाल को सुंदर ढंग से सजाया गया और श्याम बाबा का भव्य दरबार व अलौकिक शृंगार आकर्षण का केंद्र रहा। अवसर पर सुप्रसिद्ध भजन गायक भजन गायक संदीप शर्मा, अंजलि द्विवेदी व सतबीर धारीवाल ने एक से बढ़कर एक भक्ति से ओतप्रोत भजन पेश किए। जिनमें ऐसा तो दरबार नहीं देखा, पल में बदल दे किस्मत की रेखा, खाटू वाले ने पकड़ा है जबसे मेरा हाथ, बदली ये दुनियां मेरी बदले हालात, बाबा आजा मुझे दिल ने पुकारा, कृपा कर बाबा कीर्तन करवाऊंगा जैसे खाटू श्याम जी के भजन प्रस्तुत कर बाबा शाम को रिझाया और श्रद्धालुओं को झूमने को मजबूर कर दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भी नाच गाकर भजनों का खूब आनंद लिया। रविवार सुबह 3 बजे आरती व प्रसाद वितरण के साथ बड़े हर्षोल्लास भरे माहौल में संकीर्तन संपन्न हुआ। इस मौके पर श्री श्याम परिवार प्रेम मंडल के हरीश कुमार, गौतम सिंगल, सोनू कक्कड़, हर्ष छाबड़ा, करण मल्होत्रा, अशोक नागपाल, आर्यन गर्ग, संदीप अग्रवाल, अजय चोपड़ा, पंकज गुप्ता, बलविंदर मौली सहित सभी सदस्यों व कार्यकर्ताओं ने पूर्ण सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed