{"_id":"67bf782ce701591cf307c3da","slug":"development-two-sectors-across-ghaggar-will-get-dispensary-after-15-years-panchkula-news-c-87-1-pan1001-120025-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास : घग्गर पार के दो सेक्टरों को 15 साल बाद मिलेगी डिस्पेंसरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास : घग्गर पार के दो सेक्टरों को 15 साल बाद मिलेगी डिस्पेंसरी
विज्ञापन
पंचकूला। घग्गर पार के दो सेक्टरों के लोगों को जल्द डिस्पेंसरी की सौगात मिलेगी। यहां सेक्टर-28 और 31 में चार करोड़ से अधिक की लागत से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण डिस्पेंसरी बनाने जा रहा है। इसके लिए इंजीनियरिंग विंग ने डिस्पेंसरी की ड्राइंग तैयार कर एस्टीमेट की मंजूरी के लिए फाइल वरिष्ठ अधिकारियों के पास भेज दी है। जिसके बाद सेक्टर-28 में डिस्पेंसरी बनाने की मंजूरी मिल गई है।
सेक्टर के अंदर 2.43 करोड़ से करीब एक एकड़ में डिस्पेंसरी का निर्माण किया जाएगा। जल्द ही सेक्टर-31 में डिस्पेंसरी बनाने की अप्रूवल मिलने की उम्मीद है। 15 साल बाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण सेक्टरों के लोगों के लिए डिस्पेंसरी बनाएगा। एचएसवीपी के अधिकारियों के अनुसार इस प्रोजेक्ट को मार्च-2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। अभी दोनों सेक्टरों के करीब 10 हजार से ज्यादा लोगों को उपचार के लिए पंचकूला सेक्टर-26 के अर्बन पॉलीक्लिनिक में आना पड़ता है। डिस्पेंसरी के निर्माण के बाद लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
ग्राउंड फ्लोर के 15 कमरों में मिलेंगी ये सुविधाएं
-डॉक्टर रूम-दो, शौचालय के साथ
-वेटिंग रूम-01
-माइनर ऑपरेशन रूम-01
-स्टरलाइजेशन रूम-01
-डार्क रूम-01
-एक्सरे रूम-01
-रजिस्ट्रेशन/ रिकार्ड रूम-01
-ड्रेसिंग रूम-01
-इंजेक्शन रूम-01
-नर्सिंग स्टाफ के लिए रूम-01
-स्पेशल वार्ड-01
-पुरुषों और महिलाओं के लिए-1-1 वार्ड
-पुरुषों और महिलाओं के लिए एक-एक शौचालय
2004 में एचएसवीपी ने प्लॉट काटे थे
2004 में एचएसवीपी ने यहां प्लॉट काटे थे। इसका 2008 में लोगों को पजेशन मिला। इस बात को 15 साल हो गए हैं। उस दौरान यहां डिस्पेंसरी की साइट के लिए जगह छोड़ी गई थी लेकिन 15 साल भी स्थानीय लोगों को डिस्पेंसरी नहीं मिली। इस कारण कोरोना काल में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार दो वर्षों से डिस्पेंसरी के लिए आरडब्ल्यूए प्रयास कर रही है। अब प्रोजेक्ट पर काम शुरू हुआ है। इससे स्थानीय लोग काफी खुश हैं।