फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Development: Three companies showed interest in electric bike and cycling

विकास : तीन कंपनियों ने इलेक्ट्रिक बाइक और साइकिल चलाने में दिखाई रुचि

Tue, 12 Apr 2022 01:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Development: Three companies showed interest in electric bike and cycling
पंचकूला। प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से शहर में इलेक्ट्रिक बाइक और साइकिल चलाने के लिए नगर निगम द्वारा लगाए गए टेंडर में तीन कंपनियों ने रुचि दिखाई है। दो कंपनियां लुधियाना और एक कर्नाटक की है। तीन साल के लिए यह प्रोजेक्ट एक कंपनी को दिया जाना है। नगर निगम की इंजीनियरिंग विंग की तरफ से टेंडर की टेक्निकल चेकिंग की जा रही है। तीनों कंपनियों के दस्तावेज चेक करने के बाद फाइनेंशियल विड खोली जाएगी। ई-साइकिल और बाइक में बैटरी लगी होगी। नगर निगम ने 100 ई-बाइक्स और 100 साइकिल चलाने के लिए टेंडर लगाए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिशासी अभियंता सुमित मलिक ने बताया कि लुधियाना की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी एके प्रोडक्ट, शाइन प्रोडक्शन और कर्नाटक कोप्पल की धाराणी एंटरप्राइजेज ने टेंडर भरा है। इस परियोजना की पूंजीगत लागत और संचालन लागत नगर निगम की ओर से वहन की जाएगी। सेवा प्रदाता को किश्तों में भुगतान की जाएगी और यह उस समय सीमा पर आधारित होगी, जिस पर ऑपरेटर और नगर निगम के बीच सहमति बनेगी। पूंजी बोली की सीमा 2.5 करोड़ रुपये से कम या उसके बराबर होनी चाहिए। सेवा स्तर के बेंचमार्क के अभाव/विचलन की स्थिति में सेवा प्रदाता पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कर्नाटक की धाराणी कंपनी इस समय मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 500 साइकिल, उड़ीसा के भुवनेश्वर में 700 साइकिल, कर्नाटक के बैलगांव में 100 इलेक्ट्रिक साइकिल, 100 इलेक्ट्रिक, टुमकर 120 इलेक्ट्रिक बाइक और 30 साइकिल चला रहे हैं। इसके अलावा होशियारपुर में भी एक प्रोजेक्ट चल रहा है, जबकि अन्य कंपनियों के पास अपना मैन्युफैक्चरिंग का काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमी ऑटोमेड स्टेशन से मिलेगी साइकिल और ई-बाइक
नगर निगम शहर के लोगों को कम लागत, पर्यावरण के अनुकूल गतिशीलता विकल्प प्रदान करने के लिए साइकिल और ई-बाइक शेयरिंग सिस्टम शुरू करने जा रहा है। शहरवासी साइकिल और ई-बाइक सेमी-ऑटोमेटेड स्टेशनों से ले सकेंगे और जहां उन्हें जाना है, वहां के किसी अन्य स्टेशन पर वापस कर सकेंगे। साइकिल और ई-बाइक शेयरिंग सिस्टम ऑटोमोबाइल पर निर्भरता को कम करेगा। सड़कों की भीड़ को कम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed