{"_id":"62475b34d4737a5d711c7b71","slug":"development-speaker-inaugurated-new-fire-tender-pkl-office-news-pkl446375230","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास : स्पीकर ने नए फायर टेंडर का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास : स्पीकर ने नए फायर टेंडर का किया लोकार्पण
विज्ञापन
स्बरवाला। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने वार्ड नंबर-20 के गांव अलीपुर में स्थापित फायर स्टेशन के लिए नये फायर टेंडर का लोकार्पण किया। स्पीकर ने कहा कि इस फायर टेंडर के फायर मिस्ट सिस्टम में करीब दो हजार लीटर पानी स्टोर करने की क्षमता है। उन्होंने बताया कि एचएसआईआईडीसी अलीपुरा में कुछ छोटी-बड़ी इकाइयां कार्य कर रही हैं। इसके अलावा जल्द ही अन्य उद्योग यहां स्थापित होने वाले हैं। इससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा और इस क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में स्थापित छोटे-बड़े उद्योगों में कई बार आग लगने की संभावना रहती है।
आग की वजह से उद्योगों को अधिक नुकसान न हो इसलिए इस फायर स्टेशन में तीन गाड़ियां तैनात हैं जो सूचना मिलते ही किसी भी आग लगने जैसी अप्रिय घटना पर काबू पाने के लिए मौके पर शीघ्रता से पहुंच जाएगी। उन्होंने चैंबर ऑफ कॉमर्स अलीपुरा के चेयरमैन रजनीश गर्ग के द्वारा रखी गई मांगों का निदान करने का आश्वासन दिलाया। उन्होंने चैंबर ऑफ कॉमर्स के आए अन्य प्रतिनिधियों को बताया कि अगली बैठक अलीपुरा में ही होगी और सभी संबंधित अधिकारियों को अलीपुरा बुलाकर सभी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल भी मौजूद रहे।
नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल ने कहा कि नगर निगम पंचकूला की तरफ से इस क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने चैंबर ऑफ कॉमर्स अलीपुरा के सभी प्रतिनिधियों को विश्वास दिलाया कि उनके सभी कार्यों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा और जल्द ही इस क्षेत्र की सुविधाएं बढ़ाने के लिए भरसक प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर के उप नगर निगम आयुक्त दीपक सूरा, फायर विभाग के फायर अधिकारी तरसेम राणा, सहायक फायर अधिकारी सुरेंद्र कुमार, पार्षद सुरेश वर्मा, जय कौशिक, रितु गोयल, कौर, हरेंद्र मलिक, एससी मोर्चा के चेयरमैन अमरीक सिंह, मंडल अध्यक्ष गौतम राणा, पंचकूला पूर्व मार्केट कमेटी का चेयरमैन अशोक शर्मा, गुरनाम सिंह, अमित शर्मा, गुरचरण, जय सिंह, जितेंद्र सैनी, लोकल उद्योगों एसोसिएशन के चेयरमैन प्रवीन खोसला, वाइस चेयरमैन विक्रम कटियाल और महासचिव अदलखा सहित अन्य बीजेपी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।