फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Development: Data of 32 personnel of Transport Department online, portal of Skill Employment Corporation opened

विकास : परिवहन विभाग के 32 कर्मियों का डाटा हुआ ऑनलाइन, कौशल रोजगार निगम का पोर्टल खुला

Wed, 23 Mar 2022 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Development: Data of 32 personnel of Transport Department online, portal of Skill Employment Corporation opened
पंचकूला। सरकार की तरफ से कौशल रोजगार निगम का पोर्टल खोल दिया गया है। अब सभी विभागों को आउटसोर्स कर्मचारियों का डाटा अपलोड करना होगा। यह नोटिफिकेशन अभी तक नहीं आई है कि पोर्टल कितने दिन तक खुला रहेगा। विभिन्न विभागों ने अपना डाटा अपलोड करना शुरू कर दिया है। अभी तक 32 कर्मचारियों का डाटा अपलोड किया जा चुका है।
विज्ञापन

सरकारी विभागों में डीसी रेट की जगह अब आउटसोर्सिंग से कर्मचारियों को रखा जा रहा है। ये कर्मचारी कौशल रोजगार निगम के माध्यम से रखे जा रहे हैं। विभागों में नियुक्ति दिए जाने के बाद इनका पूरा डाटा पोर्टल पर अपलोड करना है। कौन कर्मचारी कितना पढ़ा-लिखा है, उसकी उम्र कितनी है और अनुभव कितना है। इसके अलावा जाति और अन्य सभी जरूरी जानकारी पोर्टल पर अपलोड की जानी है। अब तक पोर्टल खुला नहीं होने के कारण यह जानकारी अपलोड नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

111 कर्मचारी कर रहे आउटसोर्स के तहत काम
पोर्टल खुलने के बाद परिवहन विभाग ने कर्मचारियों का डाटा अपलोड करना शुरू कर दिया है। विभाग में कुल 111 कर्मचारी आउटसोर्स पॉलिसी के तहत काम कर रहे हैं। इनमें से 32 कर्मचारियों का डाटा अपलोड कर दिया गया है। पहले दिन 10 कर्मचारियों का डाटा अपलोड किया गया था वहीं मंगलवार को दोपहर तक 22 कर्मचारियों का डाटा अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को कौशल रोजगार निगम का पोर्टल खुला है। कर्मचारियों का डाटा अपलोड किया जा रहा है। अब तक 32 कर्मचारियों का डाटा अपलोड कर दिया गया है। - रत्न जांगड़ा, नोडल अधिकारी, परिवहन विभाग, पंचकूला डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed