फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Development: CM lays foundation stone of community center to be built in the name of Shaheed-e-Azam Bhagat Singh

विकास : शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर बनने वाले सामुदायिक केंद्र का सीएम ने किया शिलान्यास

Thu, 24 Mar 2022 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Development: CM lays foundation stone of community center to be built in the name of Shaheed-e-Azam Bhagat Singh
पंचकूला। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज हमें देश के लिए मर मिटने की जरूरत नहीं, बल्कि देश के लिए जीने की जरूरत है। हम सभी को सामाजिक कुरीतियों और देश विरोधी ताकतों को समाप्त करने के लिए संकल्प लेना होगा। मुख्यमंत्री शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत की 91वीं वर्षगांठ पर सेक्टर-7 पंचकूला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर बनने वाले सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास करने के उपरांत जन समूह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इससे पूर्व सीएम ने शहीद भगत सिंह चौक स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। यह कार्यक्रम शहीद भगत सिंह जागृति मंच की तरफ से 11/15 की चौक पर आयोजित किया गया। पूर्व भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों को भगवा रंग की पगड़ी बांधी। मुख्यमंत्री ने सतलुज पब्लिक स्कूल और सार्थक स्कूल के विद्यार्थियों से बातचीत की। इस मौके पर सीएम के साथ हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल, उपायुक्त महावीर कौशिक, भगत सिंह जागृति मंच के प्रधान जगदीश भगत सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शहीदों के नाम पर होगा 18 सामुदायिक केंद्रों का नाम
विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि सेक्टर-7 में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर बनने वाले सामुदायिक केंद्र का निर्माण करीब सवा पांच करोड़ रुपये से किया जाएगा। इस मौके पर पंचकूला में सभी 18 सामुदायिक केंद्रों का नाम शहीदों के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया है। सामुदायिक केंद्र सेक्टर-17 का नाम शहीद लाला लाजपत राय के नाम और सेक्टर-21 सामुदायिक केंद्र का नाम शहीद चंद्रशेखर आजाद के नाम पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ यह भी निर्णय लिया गया है कि जिले के गांवों में स्थित सामुदायिक केंद्रों का नाम उसी गांव के किसी एक शहीद के नाम पर रखा जाएगा ताकि आने वाली पीढ़ियां शहीदों के जीवन से प्रेरणा ले सके। वहीं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि जो देश और समाज अपने गौरवशाली इतिहास के पूर्वजों को याद नहीं रखता, वह समाज तरक्की नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, महारानी लक्ष्मी बाई, महाराणा प्रताप जैसे वीरों की गौरव गाथाओं से परिचित करवाने की आवश्यकता है ताकि वे ऐसे वीरों के बलिदानों से प्रेरणा लेकर देश के नव निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकें।
आजादी का अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों में हरियाणा नंबर वन
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अनेक छोटे-बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के आयोजन में हरियाणा पहले नंबर पर है। पिछले एक वर्ष में करीब 1200 कार्यक्रमों का आयोजन प्रदेश भर में किया गया है।

उन्होंने कहा कि हम एक स्वच्छ, सशक्त और खुशहाल समाज की कल्पना के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इस मौके पर शहीद भगत सिंह जागृति मंच के महासचिव डॉ. प्रदीप राठौर, बंतो कटारिया, जेजेपी शहरी अध्यक्ष ओपी सिहाग, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा, पार्षद हरेंद्र मलिक, पार्षद जय कौशिक, पार्षद नरेंद्र लुबाना सहित मंच के सभी पदाधिकारी जिनमें ऋषि गुप्ता, अक्षय मदान, गौरव मलिक, अजेंद्र हुड्डा, हर्षित केडिया, कृष्ण अवतार जोशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed