फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Development: Beautification of Welcome Panchkula Entrance Starts, Medicinal plants being planted, I Love Panchkula will also have sign board

विकास: वेलकम पंचकूला प्रवेश द्वार का सौंदर्यीकरण शुरू, लगाए जा रहे औषधीय पौधे, आई लव पंचकूला का साइन बोर्ड भी लगेगा

Tue, 04 May 2021 01:34 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Development: Beautification of Welcome Panchkula Entrance Starts, Medicinal plants being planted, I Love Panchkula will also have sign board
पंचकूला। चंडीगढ़ से पंचकूला की तरफ के वेलकम पंचकूला प्रवेश द्वार का सौंदर्यीकरण शुरू हो गया है। हाउसिंग बोर्ड चौक से पंचकूला के प्रवेश द्वार के पास खाली पड़ी जगह की मरम्मत के बाद सफाई करने के बाद हरे-भरे पौधे लगाए जा रहे हैं। मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि लंबे समय से प्रवेश द्वार गंदा पड़ा था। यहां औषधीय पौधे लगाए जाएंगे और नीचे हरी घास लगाई जाएगी। इसके अलावा आई लव पंचकूला का साइन बोर्ड भी लगाया गया है।
विज्ञापन

गोयल ने कहा कि प्रवेश द्वार के पास खस्ता हाल सड़क की रिकारपेटिंग भी जल्द शुरू करवा दी जाएगी। सौंदर्यीकरण करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि शहरवासी अपने शहर को प्यार करें और इसे साफ-सुथरा रखने में अहम भूमिका निभाएं। उन्होंने बताया कि शहर के सभी प्रवेश द्वारों का प्राथमिकता के आधार पर सौंदर्यीकरण किया जाएगा। उन्होंने लोगों से कहा है कि वे शहर को साफ-सुथरा एवं हराभरा बनाने के लिए अपना सहयोग दें और अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पंचकूला जिस पहचान से पहचाना जाता है वो पहचान बरकरार रहे ताकि पेड़-पौधे लगा कर हम भावी पीढ़ी को स्वच्छ एवं शुद्ध वातावरण प्रदान करने में सक्षम हो सकें। उन्होंने शहरवासियों से आग्रह कर कहा है कि सुंदर, हरा-भरा पंचकूला बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दें, ताकि इसे जन आंदोलन का रूप दिया जा सके। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एक या दो दिन की नहीं होनी चाहिए अपितु इसे निरंतर अपनाएं। उन्होंने कहा कि गंदगी हमारे और हमारे बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालती है, इसलिए हमें अपने घर के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed