फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Despite the ban, the period of fun continues, people are not afraid of death

रोक के बावजूद जारी है मौज-मस्ती का दौर, लोगों को नहीं मौत का खौफ

Tue, 26 Jul 2022 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Despite the ban, the period of fun continues, people are not afraid of death
पंचकूला। नदी और नालों के आसपास जाने पर रोक लगाने के बावजूद लोग घग्गर और बुर्जकोटिया में मौज मस्ती करने पहुंच रहे हैं। डीसीपी ने धारा 144 लागू कर नदी और नालों के किनारे जाने पर रोक लगाई है। इसके अलावा नदियों के किनारे किसी भी प्रकार के सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक अनुष्ठान करने पर पाबंदी लगा रखी है।
विज्ञापन

प्रशासन के यह आदेश 30 सितंबर तक प्रभावी रहेंगे। इसके बावजूद लोग बेखौफ इन आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जारी आदेशानुसार घग्गर, कौशल्या, सिरसा, टांगरी और सहायक नदियों में किसी बच्चे,जवान, बुजुर्ग के नहाने और उनके किनारे जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। क्योंकि अचानक आई बरसात से घग्गर और सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ जाता है। इसके बाद बाढ़ जैसी स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

घग्गर व बुर्जुकोटिया में लोग करते हैं मौज मस्ती
रविवार को माजरी चौक के समीप घग्गर नदी में बच्चे मस्ती करते नजर आए। पानी का बहाव काफी तेज था। उसके बाद भी बच्चे नदी में नहा रहेे थे। उनको रोकने वाला कोई नहीं था। वहीं बुर्जुुकोटिया नदी में भी लोग पिकनिक मनाने पहुंचे थे। लोग नदी में खूब मस्ती करते नजर आए। उनको भी रोकने वाला कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 दिन पहले एक किशोर की हो चुकी है मौत
करीब 20 दिन पहले रायपुररानी के गांव टोडा के पास टांगरी नदी में नहाने समय एक 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। इसके अलावा पिंजौर स्थित कौशल्या नदी में दो लोग फंस गए थे। उन्हें एनडीआरफ की टीम ने बचाया था। प्रशासन इन हादसों से भी सबक नहीं ले रहा है।

पुलिस लोगों को नदी और नालों में जाने से रोक रही है। इसके बावजूद भी जो लोग धारा 144 का उल्लंघन करेंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - सुरेंद्र पाल सिंह, डीसीपी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed