फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Deputy Commissioner listened to the problems of 40 people in the solution camp, said on the problem of sewer jam-

Panchkula News: उपायुक्त ने समाधान शिविर में 40 लोगों की सुनीं समस्याएं, सीवर जाम की समस्या पर कहा-

Fri, 19 Jul 2024 06:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner listened to the problems of 40 people in the solution camp, said on the problem of sewer jam-
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित लघु सचिवालय में उपायुक्त ने वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में 40 लोगों की समस्याएं सुनी। उपायुक्त ने कुछ का मौके पर समाधान किया और बाकी के लिए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टर-12ए निवासी अनिल की सीवरेज जाम होने से गंदगी घरों में प्रवेश करने और पीने के पानी में मिलने से फैल रही बीमारियों की शिकायत पर संज्ञान लेकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी को मौके का मुआयना कर शाम तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने व तुरंत सीवरेज को ठीक करवाने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने राजीवपुर, बाबा भवन, सूरजपुर के लोगों की सड़क रिपेयर व घरों के सामने पानी इकट्ठा होने की समस्या पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारियों को मौके का मुआयना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने व काम शुरू करने के निर्देश दिए। उपायुक्त डाॅ. यश गर्ग ने सेक्टर-23 निवासी भगवती देवी की पार्क पर अवैध कब्जा कर स्टोर बनाने की शिकायत पर संज्ञान लेकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एसडीओ को पुलिस को मौके पर साथ ले जाकर मुआयना करने और अवैध कब्जे को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने जीतराम की अपने बेटे के खिलाफ मारपीट और घर से निकाले जाने की शिकायत पर संज्ञान लेकर पुलिस उपायुक्त को तुरंत मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


आय का सेल्फ एफिडेविट करवाएं जमा
डीसी ने जिलेवासियों से अपील की है कि जिन लोगों की आय फैमिली आईडी में ज्यादा है, और वे अपनी आय कम करवाना चाहते हैं। वे सभी लोग अपनी आय का सेल्फ एफिडेविट जमा करवाएं ताकि सर्वे कर उनकी समस्याओं का तुरंत निवारण किया जा सके और उनको सरकार की स्कीमों का समय पर लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, एसडीएम गौरव चौहान, नगराधीश मन्नत राणा, जिला राजस्व अधिकारी डाॅ. कुलदीप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी विशाल सैनी, कष्ट निवारण कमेटी के सदस्य राजेंद्र नुनिवाल, एसपी गुप्ता समेत पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, वन विभाग, शिक्षा विभाग व अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed