फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Deputy Commissioner chairs meeting on Agristack, directs to expedite farmer registration

Panchkula News: एग्रीस्टैक पर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक, किसान पंजीकरण तेज करने के निर्देश

Wed, 17 Dec 2025 01:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner chairs meeting on Agristack, directs to expedite farmer registration
पंचकूला। उपायुक्त सतपाल शर्मा की अध्यक्षता में सेक्टर-1 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में एग्रीस्टैक को लेकर राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने जिले की चारों तहसीलों में किसानों के पंजीकरण कार्य को जल्द से जल्द और प्रभावी तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी नियुक्त, टीमों का गठन
उपायुक्त ने किसानों के पंजीकरण कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कराने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं जिला राजस्व अधिकारी और कृषि विभाग के डीडीए को नोडल अधिकारी के रूप में सहयोग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सतपाल शर्मा ने बताया कि इस कार्य के लिए कुल 10 टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन


17 दिसंबर को ट्रेनिंग, 18 से रजिस्ट्रेशन शुरू
उन्होंने बताया कि गठित टीमों को 17 दिसंबर 2025 को पंजीकरण प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद 18 दिसंबर से सभी टीमें जिले में किसान रजिस्ट्रेशन का कार्य आरंभ करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से मिलेंगी सुविधाएं
उपायुक्त ने बताया कि भारत सरकार की मंशा के अनुरूप किसानों के लिए सेवाओं, सब्सिडी, क्रेडिट और बाजार तक पहुंच को आसान बनाने के उद्देश्य से एक डिजिटल एवं केंद्रीकृत कृषि डेटा प्लेटफॉर्म ‘एग्रीस्टैक’ तैयार किया गया है। पंजीकृत किसानों के लिए विभिन्न सेवाओं को एकीकृत करने और लाभों की कुशल एवं पारदर्शी डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षित एपीआई की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed