फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dependents will get 20 to 50 lakhs on death of employees

कोरोना ः कर्मचारियों की मृत्यु पर आश्रितों को मिलेंगे 20 से 50 लाख

Thu, 26 Mar 2020 06:36 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Dependents will get 20 to 50 lakhs on death of employees
हरियाणा सरकार ने 24 घंटे कोरोना से जंग लड़ रहे कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। संक्रमित मरीजों के इलाज व जांच में जुटे किसी कर्मचारी की मृत्यु होती है तो एक्सग्रेसिया के तहत 20 से 50 लाख रुपये मिलेंगे। सीएम मनोहर लाल ने वीरवार को प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। डॉक्टरों की मृत्यु पर आश्रितों को 50 लाख, नर्स की मृत्यु पर 30 लाख व अन्य सभी कर्मियों की मृत्यु पर 20 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसमें अनुबंध कर्मियों को भी शामिल किया गया है। ये सभी कर्मचारी कोविड आइसोलेशन वार्ड या टेस्टिंग लैब में कार्यरत होने चाहिए। पहले सरकार ने सभी को 10 लाख रुपये देने का प्रावधान किया था। जिस पर राशि बढ़ाने के सुझाव सरकार के पास आए थे। हरियाणा में कोरोना जांच की 5 लैब चल रही हैं, दो और चलाएंगे। जरूरत पड़ने पर इन्हें बढ़ाया जाएगा। अभी आइसोलेशन बेड 2500 व 6500 एकांतवास बेड बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जीवन जीने के लिए खाएं-पिएं
सीएम मनोहर लाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 14 अप्रैल तक संयम बनाए रखें। हो सकता है किसी के पास पर्याप्त राशन न हो। सरकार घर-घर राशन पहुंचाने की व्यवस्था कर रही है, बावजूद इसके। जीवन जीने के लिए खाना पीना है, खाने-पीने के लिए नहीं जीना है।
विज्ञापन

15 अप्रैल से सरसों, 20 अप्रैल से गेहूं खरीद
सीएम मनोहर लाल ने किसानों को बड़ा आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि किसान चिंता न करें, फसल का एक-एक दाना खरीदेंगे। सरसों खरीद 15 अप्रैल और गेहूं खरीद 20 अप्रैल से स्थिति सामान्य रहने पर शुरू की जाएगी। 14 अप्रैल तक बंद के कारण खरीद संभव नहीं है। किसान पकी फसल की थ्रेसिंग कर अनाज को क्षमता अनुसार अपने घरों में रखें या कृषि विपणन बोर्ड की मदद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को मिलेगा इंसेंटिव
सीएम ने कहा, किसानों को राहत पहुंचाने के लिए इंसेंटिव देंगे। योजना बनाने के लिए केंद्र सरकार को लिखा है। उसके अनुसार ही राज्य सरकार भी अपना सहयोग करेगी। किसानों को बैंकों का पैसा जमा कराने के लिए 15 अप्रैल का समय दिया गया था, उसे बढ़ाने की मांग भी केंद्र सरकार से की है
सीएम ने ये भी की घोषणाएं
-गरीब, दिहाड़ी मजदूरों को राहत देने के लिए और योजनाओं पर भी काम चल रहा है
-वालंटियर व अन्य लोगों को ई पास देंगे, डॉक्टरों, नर्सों सहित 3300 पंजीकृत
-2000 से ज्यादा लोगों ने अभी तक राहत कोष में 5 करोड़ से अधिक दिए
-बिजली, पानी बिलों का ई-भुगतान करने पर छूट दे रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed