फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dense fog halted long distance trains, nine cancelled

Panchkula News: घने कोहरे ने लंबी दूरी की ट्रेनें का रोका सफर, नौ रद्द

Fri, 20 Dec 2024 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Dense fog halted long distance trains, nine cancelled
पंचकूला। अंबाला डिवीजन से चलने वाली नौ ट्रेनों को घने कोहरे के कारण रद्द कर दिया गया है। ऐसे में लाॅन्ग रूट पर सफर करने वाले बिहार, पूर्वांचल के यात्रियों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समय स्पेशल ट्रेनों का संचालन बंद है।
विज्ञापन

इस कारण लोगों को गोरखपुर, देवरिया, सिवान, छपरा, मुजफ्फरपुर, किशनगढ़ जाने के लिए अंबाला से विकल्प के रूप ट्रेनों का चयन करना पड़ रहा है। एक तो अंबाला से ट्रेन में सफर करने के लिए एक घंटे का अतिरिक्त समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है। साथ ही ट्रेनों की संख्या कम होने से रेल यात्रियों को लंबी वेटिंग लिस्ट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आईआरटीएस नवीन कुमार ने बताया कि अंबाला डिवीजन से चलने वाली कुछ ट्रेनें एक दिसंबर से 28 फरवरी 2025 तक रद्द हैं। गाड़ी संख्या 12241/12242 चंडीगढ़ से अमृतसर, अमृतसर से चंडीगढ़, गाड़ी संख्या 14503/14504 कालका से श्री माता वैष्णो देवी कटरा और वापसी में कालका से कटरा चलने वाली ट्रेन 3 दिसंबर से 28 फरवरी 2025 तक रद्द है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 15904/15903 चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ व डिब्रूगढ़ से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेन 2 दिसंबर से 1 मार्च 2025 तक रद्द है। वहीं ट्रेन संख्या 14505/ 14506 अमृतसर से नंगल और नंगल से अमृतसर चलने वाली ट्रेन संख्या 2 दिसंबर से 1 मार्च 2025 तक रद्द है। जबकि ट्रेन नबंर 14523/14524/12242 बरौनी जंक्शन से अंबाला कैंट व वापसी में बरौनी जंक्शन से अंबाला के बीच चलने वाली ट्रेन 5 दिसंबर से 27 फरवरी 2025 तक रद्द है। इसके अलावा गाड़ी संख्या 14629/14630 चंडीगढ़ से फिरोजपुर व फिरोजपुर से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेन 2 दिसंबर से 1 मार्च 2025 तक रद्द है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed