फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   dengue, dengue fever was identified into two patients at panchkula, health department active

पंचकूला में दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि

Mon, 22 Aug 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पंचकूला
ब्यूरो, अमर उजाला/पंचकूला Updated Mon, 22 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
dengue, dengue fever was identified into two patients at panchkula, health department active
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo
जिले में डेंगू ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। पिंजौर और ओल्ड पंचकूला से एक-एक केस सामने आए हैं। मलेरिया विंग के अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। इन जगहों पर स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया विंग की टीम ने एंटी लारवा दवा का छिड़काव करवा दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि मच्छर जनित बीमारियों (डेंगू और मलेरिया) के सबसे ज्यादा मामले ओल्ड पंचकूला से आए हैं। इसकी वजह खुले में रखे टायर और पीडब्लूडी कार्यालय कैंपस में खुले में रखे ड्रम हैं। यहां पर स्वास्थ्य विभाग टीम को डेंगू और मलेरिया के लारवा भी मिले थे। इसके बाद भी लापरवाही बरती जा रही है। अब तक न तो टायर हटवाए गए और न ही ड्रम।   
विज्ञापन


पांच जगह मिले डेंगू के लारवा  
पंचकूला में पांच जगह पर डेंगू के लारवा मिले हैं। जानकारी के मुताबिक, पंचकूला सेक्टर-11 के लाल क्वार्टर्स में, पंचकूला सेक्टर-17 के इलेक्शन ऑफिस के कूलरों में, नार्थ पार्क होटल के पास, ओल्ड पंचकूला के पास चौकी गांव में और स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया विंग की टीम को डेंगू के लारवा मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम मुस्तैद
डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया विंग ने कमर कस ली है। विभाग ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नवजोत टीवाना ने बताया कि डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। टीम की ओर से लोगों को बताया जा रहा है कि डेंगू के लारवा साफ पानी में पनपते हैं। ज्यादा दिनों तक पानी को स्टोर न करें। अगर किसी कारण से पानी को स्टोर किया गया है तो एक सप्ताह में उसे सूखे जगह पर बहा दें। ये पानी किसी नाली में न बहाएं। नाली में भी डेंगू के लारवा पनप सकते हैं। हर हफ्ते वाटर कूलर का पानी बदलें।


ऐसे होता है डेंगू
डेंगू बुखार जिसे हड्डी तोड़ बुखार के नाम से भी जाना जाता है। यह रोग एक व्यक्ति से दूसरे में नहीं जाता, बल्कि किसी संक्रमित व्यक्ति को एडीज इजिप्टी मच्छरों के काटे जाने और फिर उस मच्छर के द्वारा किसी दूसरे व्यक्ति को काटने से फैलता है। यह बीमारी वयस्कों के मुकाबले बच्चों में अधिक तीव्रता से पहुंचता है। 

डेंगू बुखार के लक्षण
- अचानक तेज बुखार का होना 
- सिर के आगे वाले हिस्से में जोर का दर्द होना
- आंखों के पिछले हिस्से में दर्द, जोड़ो में दर्द 
- भूख न लगना 
- जी मितलाना, उल्टी आना 
- छाती व ऊपर के हिस्सों में दानों का निकलना 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed