फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dengue: 22 new victims found, cases increasing in sectors

डेंगू : 22 नए पीड़ित मिले, सेक्टरों में बढ़ रहे मामले

Mon, 23 Sep 2024 07:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
Dengue: 22 new victims found, cases increasing in sectors
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। जिले में डेंगू का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इसे रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की 50 टीमें काम कर रही हैं। इसके बाद भी मामले बढ़ते जा रहे हैं। पंचकूला में रविवार को 22 नए मामले सामने आए हैं। अब तक पंचकूला में कुल 525 मामले सामने आ चुके हैं। ग्रामीण और सेक्टरों में डेंगू के सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं। इन क्षेत्रों में एक तरफ निर्माणाधीन मकान तो दूसरी तरफ जमा पानी में डेंगू का लारवा पैदा हो रहा है। शहर के सेक्टरों में डेंगू का मामला अधिक आने का मुख्य कारण कूलर और फ्रिज में सबसे अधिक लारवा मिलना बताया जा रहा है।
लारवा अधिक मिलने के कारण सेक्टरों में तीन हजार लोगों को नोटिस दिया जा चुका है। पूरे जिले में साढ़े सात हजार लोगों को नोटिस दिया गया है। सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में रोजाना 500 से ज्यादा की जांच की जा रही है। जिला मलेरिया अधिकारी संदीप जैन ने बताया कि जिले में लगातार एंटी लारवा एक्टिविटी चलाई जा रही है। अर्बन पंचकूला से 224, ओल्ड पंचकूला से 84, सूरजपुर से 97, नानकपुर से सात, कालका से 25, पिंजौर से 67, मोरनी से सात, कोट से छह, बरवाला से दो और रायपुररानी से छह मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

पंचकूला का पिछले साल का डाटा
वर्ष - डेंगू के केस आए
2014- 1
2015-193
2016-186
2017-193
2018-143
2019-33
2020-78
2021-906
2022-.........
2023- 689
2024- अब तक 525

एंटी लारवा एक्टिविटी चलाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डोर टू डोर सर्वे कर फॉगिंग कराई जा रही है। डेंगू को जल्द नियंत्रित कर लिया जाएगा। इसके लिए टीम अपने स्तर पर जांच कर फॉगिंग और लारवा नष्ट कर रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग सख्त कदम उठा रहा है। - संदीप जैन, जिला मलेरिया अधिकारी, पंचकूला स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed