फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Demonstration at the Deputy Commissioner's office on the call of the United Kisan Morcha

Panchkula News: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर उपायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन

Thu, 14 Aug 2025 01:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Demonstration at the Deputy Commissioner's office on the call of the United Kisan Morcha
पंचकूला। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मंगलवार को भारी संख्या में किसान, कर्मचारी और मजदूर पिंजौर गार्डन में एकत्रित हुए और वहां से तिरंगा यात्रा निकालते हुए उपायुक्त कार्यालय पंचकूला पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर रोष जताया। प्रदर्शन की अध्यक्षता गुरप्यार सिंह, सीटू जिला प्रधान रमा पंचकूला, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सरवन कुमार जांगड़ा, शिवराम, मास्टर चरण सिंह, सुखदेव काका, धारा सिंह, काका सिंह, मानसिंह, नीतीश बाबा, कॉमरेड करमचंद सिंह और रणधीर सिंह सहित विभिन्न यूनियनों के नेताओं ने की। प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त मोनिका गुप्ता को मांगों को लेकर मांगपत्र सौंपा। यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार किसानों, कर्मचारियों, मजदूरों और बेरोजगारों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है, जिसका सीधा असर पंचकूला सहित पूरे हरियाणा में देखने को मिल रहा है। किसानों ने कहा कि सरकार जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं करती तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed