फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Demonstration at DG Health office due to non availability of hemophilia medicine

Panchkula News: हीमोफीलिया की दवा नहीं मिलने पर डीजी हेल्थ ऑफिस पर किया प्रदर्शन

Tue, 21 Jan 2025 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Demonstration at DG Health office due to non availability of hemophilia medicine
प्रदर्शन करते संगठन के सदस्य। संवाद 
पंचकूला। हरियाणा हीमोफीलिक वेलफेयर फेडरेशन के सदस्यों ने हीमोफीलिया की दवा पंचकूला सहित प्रदेश के किसी भी अस्पताल में तीन माह से नहीं मिलने पर रोष जताया है। फेडरेशन के सदस्यों ने सेक्टर-6 डीजी हेल्थ ऑफिस के सामने घेराव कर प्रदर्शन किया। फेडरेशन के प्रेसिडेंट विष्णु गोयल ने बताया कि जिला अस्पतालों में यह दवा उपलब्ध नहीं है। मरीजों को तीन माह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हर साल की तरह इस साल भी दवा मरीजों को तीन महीने नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

इस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हीमोफीलिया के इलाज के लिए हर व्यक्ति को दो लाख की दवा हाईकोर्ट के आदेश पर हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दी जा रही है। तीन माह से दवा की खरीद बंद कर दी गई है। इस कारण मरीजों को दवा खरीदनी पड़ रही है। जिला अस्पताल के अलावा यह दवा पीजीआई रोहतक में बेसिक फैक्टर की कमी और इनहिबिटर परीक्षा की सुविधाएं भी नहीं हैं। हीमोफीलिया की बीमारी को अभी तक आयुष्मान कार्ड के बाहर रखा गया है। बिना किसी आय सीमा के तुरंत इसे शामिल किया जाना चाहिए। फेडरेशन के सदस्यों ने आरोप लगाया कि उन्हें छह वर्ष से हरियाणा स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल की वार्षिक बैठकों से बाहर रखा जा रहा है। इस कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


हीमोफीलिया के इलाज के लिए दवाएं एक सप्ताह के अंदर सभी सेंटरों पर मंगाई जाएंगी। दवाएं नहीं होने के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों की मीटिंग की जाएगी। हीमोफीलिया के सभी मरीजों को दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। - मनीष बंसल, डीजी हेल्थ, हरियाणा स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed