{"_id":"6a8f4170b29bc3fc9f066e99","slug":"demolition-drive-against-illegal-colonies-in-barwala-bataur-panchkula-news-c-87-1-pan1001-140497-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बरवाला-बतौड़ में अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बरवाला-बतौड़ में अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
4.5 एकड़ में कच्चे रोड नेटवर्क और प्लॉट डिमार्केशन जेसीबी से ध्वस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। जिला नगर योजनाकार विभाग पंचकूला की टीम ने बरवाला और बतौड़ में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 एकड़ क्षेत्र में कच्चे रोड नेटवर्क और प्लॉट डिमार्केशन को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई डीटीपी बबीता गुप्ता, ड्यूटी मजिस्ट्रेट डिंपल राठी, सहायक नगर योजनाकार अशोक कुमार और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।
डीटीपी बबीता गुप्ता ने बताया कि अवैध रूप से बनाए गए कच्चे रास्तों और प्लॉटों की निशानदेही के लिए की गई डिमार्केशन हटाई गई है। उन्होंने कहा कि कॉलोनी विकसित करने या निर्माण से पहले विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। अभियान आगे भी जारी रहेगा।