{"_id":"60d0f3848ebc3e4ce16ece87","slug":"demand-transparency-should-be-done-in-the-election-of-chairman-and-chairman-of-the-municipal-council-yogeshwar-sharma-secretary-north-haryana-zone-handed-over-the-indent-to-the-director-of-the-bodies-department-pkl-office-news-pkl417492931","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग : पालिका-परिषद अध्यक्ष और चेयरमैन के चुनाव में हो पारदर्शिता, उत्तरी हरियाणा जोन के सचिव योगेश्वर शर्मा ने मांगपत्र निकाय विभाग के निदेशक को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग : पालिका-परिषद अध्यक्ष और चेयरमैन के चुनाव में हो पारदर्शिता, उत्तरी हरियाणा जोन के सचिव योगेश्वर शर्मा ने मांगपत्र निकाय विभाग के निदेशक को सौंपा
विज्ञापन
पंचकूला। प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनावों में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जाए। इसकी शुरुआत प्रदेश की 43 नगरपालिकाओं, नगर परिषदों के अध्यक्ष और चेयरमैन किस श्रेणी के होंगे इसके लिए होने वाले ड्रॉ सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में निकाले जाएं, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। यह मांग उत्तरी हरियाणा जोन के सचिव योगेश्वर शर्मा ने की है। उन्होंने सोमवार को राज्यसभा सांसद एवं हरियाणा प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता द्वारा लिखित मांग पत्र भी निकाय विभाग के निदेशक को सौंपा।
योगेश्वर शर्मा ने बताया कि पत्र के माध्यम से डॉ. सुशील गुप्ता ने निकाय विभाग के निदेशक चुनाव को यह अनुरोध किया है कि चंडीगढ़ स्थित कार्यालय के बंद कमरे में निकाले जाने वाले ड्रा में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जाए। अकसर बंद कमरे में निकाले जाने वाले ड्रा संदेह के घेरे में रहते हैं। ऐसा माना जाता है कि बंद कमरे में निकाले जाने वाले ड्रा को सत्ता पक्ष के नेताओं की पसंद को ध्यान में रखकर ही निकाला जाता है, जोकि किसी भी तरह से न्याय संगत नहीं है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का भी यही तकाजा है कि चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत ही सबके सामने हो। ऐसे में किसी के मन में कोई शंका ना रहे इसके लिए सभी दलों के प्रतिनिधियों एवं मीडिया के लोगों की मौजूदगी को सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी प्रकार का कोई वहम किसी के मन में ना रहे। इस अवसर पर पंचकूला के जिला प्रधान सुरेंद्र राठी, उप प्रधान जगमोहन बट्टू, नसीब सिंह और युवा जिला प्रधान आर्य सिंह मौजूद रहे।