फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Demand to reserve two seats for Sikhs in Jammu and Kashmir

Panchkula News: जम्मू-कश्मीर में सिखों के लिए दो सीटें आरक्षित करने की मांग

Tue, 01 Aug 2023 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Demand to reserve two seats for Sikhs in Jammu and Kashmir
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कश्मीर घाटी और जम्मू प्रांत में सिख समुदाय के लिए कश्मीरी पंडितों की तर्ज पर दो सीटें आरक्षित करने की मांग की है। शिअद अध्यक्ष ने कहा कि घाटी में सिखों को उसी नियति का सामना करना पड़ा, जिस प्रकार अन्य अल्पसंख्यक समुदायों को करना पड़ा था। सिख इसके हकदार हैं और उनसे बाकी पीड़ितों के बराबर व्यवहार किया जाना चाहिए। बादल ने केंद्र सरकार से जम्मू-कश्मीर में रह रहे पीओके के विस्थापितों के पक्ष में पाक अधिकृत कश्मीर की आठ सीटों पर लगी रोक हटाने की भी मांग की है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में बादल ने कहा कि अल्पसंख्यक सिख समुदाय के सदस्य 1947 से जम्मू-कश्मीर में रह रहे हैं और उन्होंने कश्मीरी पंडितों की तरह ही कठिनाइयों और यातनाओं का सामना किया है। सिख समुदाय केवल सह-पीड़ितों, कश्मीरी पंडितों के साथ समानता चाहता है। बादल ने कश्मीरी पंडितों को दो सीटें देने के फैसले का स्वागत किया लेकिन कहा कि कश्मीरी पंडितों की तरह सिख समुदाय के लिए ऐसा नियम लागू नहीं किया जा रहा, क्योंकि 3.5 लाख विस्थापित सिख सभी बाधाओं के बावजूद राज्य में रह रहे हैं।
विज्ञापन

शिअद अध्यक्ष ने कहा कि सिख राष्ट्रीय अल्पसंख्यक होने के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर में भी अल्पसंख्यक हैं। उनकी आबादी सिर्फ 3.5 लाख है। यह संख्या कश्मीरी पंडितों की कुल आबादी के बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed