फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Demand to reject Renu Bhatia's resignation; announcement made to honor her as well.

Panchkula News: रेनू भाटिया का इस्तीफा मंजूर न करने की मांग, सम्मानित करने का भी एलान

Thu, 11 Jun 2026 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Demand to reject Renu Bhatia's resignation; announcement made to honor her as well.
बरवाला में महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया का समर्थन करते समाजसेवी।
समाजसेवियों ने मुख्यमंत्री से की अपील, महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों को बताया सराहनीय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया के समर्थन में बरवाला और पंचकूला के समाजसेवियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनका इस्तीफा मंजूर न करने की अपील की है। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों के लिए किए जा रहे कार्यों के सम्मान में उन्हें सम्मानित करने की घोषणा भी की है।
समाजसेवी सुरेंद्र वर्मा ने जारी बयान में कहा कि रेनू भाटिया ने महिलाओं और बेटियों को न्याय दिलाने के लिए हमेशा निष्पक्ष होकर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में महिला आयोग अध्यक्ष द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई और अस्पताल प्रशासन व मेडिकल स्टाफ की कथित लापरवाही पर लिया गया सख्त रुख सराहनीय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेनू भाटिया के नेतृत्व में महिला आयोग अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार के लिए कार्य कर रहा है। उनके प्रयासों से महिलाओं में न्याय की उम्मीद मजबूत हुई है। इसी को देखते हुए बरवाला का सर्व समाज आगामी दिनों में एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सम्मानित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवियों ने कुछ लोगों पर इस मामले में राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सर्व समाज रेनू भाटिया के कार्यों से प्रभावित होकर उनके साथ खड़ा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से ऐसे लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की भी मांग की।

इस अवसर पर कृष्ण कौशिक, सुनील शर्मा, रविंद्र राणा, धर्मवीर, भूपेंद्र, प्रदीप, संजय सिंगला, राजेश शर्मा, कुलदीप शर्मा, प्रिंस सहित अन्य समाजसेवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed