फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Demand to provide VRS to 150 HMT employees placed before Union Minister

Panchkula News: केंद्रीय मंत्री के सामने रखी एचएमटी के 150 कर्मचारियों को वीआरएस दिलवाने की मांग

Thu, 05 Sep 2024 06:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Demand to provide VRS to 150 HMT employees placed before Union Minister
कालका। सांसद कार्तिकेय शर्मा ने केंद्रीय उद्योग एवं स्टील मंत्री एचडी कुमारस्वामी से मुलाकात कर एचएमटी के 150 कर्मचारियों को वीआरएस दिलवाने की बात रखी। इस संबध में उन्होंने मंत्री को एक मांग पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन


सांसद ने मंत्री को बताया कि 27 अक्तूबर 2018 को भारत की केंद्रीय मंत्री परिषद की मीटिंग में एचएमटी ट्रैक्टर व्यापार समूह को बंद करने का निर्णय लिया गया था। इसके कर्मचारियों के लिए वीआरएस/वीएएस वेतन एवं अन्य देनदारियों के लिए 718.72 करोड़ की राशि भी पास की गई।
विज्ञापन


इसके बाद ट्रैक्टर व्यापार समूह के प्रबंधन की ओर से 5 नवंबर 2016 को एक नोटिस वीआरएस/वीएएस के संबंध में लगाया गया था। उसमें अंतिम तिथि 5 दिसंबर 2016 थी। प्रबंधन की ओर से लगाए गए नोटिस के अनुसार वीआरएस/वीएएस संबधी पॉलिसी पुरानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 1000 में से 850 कर्मचारियों ने इस स्कीम को अपना लिया था। बाकी 150 कर्मचारियों ने उच्च न्यायालय चंडीगढ़ में याचिका दायर की थी कि हमें एचएमटी की किसी इकाई या किसी अन्य सार्वजनिक क्षेत्र में समायोजित किया जाए या फिर मुआवजा राशि बढ़ाकर दी जाए।
सांसद ने बताया कि अभी भी यह केस सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। केंद्र सरकार की ओर से जारी की गई राशि में से 150 कर्मचारियों के हिस्से की वीआरएस संबधी रकम अभी भी एचएमटी के मुख्यालय बेंगलुरु में एफडी के रूप में पड़ी है।


उन्होने मांग कि कि कर्मचारियों को मिलने वाली मुआवजा राशि ब्याज सहित दिलवाई जाए और मई 2017 से जनवरी 2018 तक का वेतन दिलवाया जाए। सांसद ने बताया कि मंत्री ने इस संबध में उचित कार्रवाी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed