फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Demand to make ROB on pillar, shopkeepers start protest

आरओबी को पिलर पर बनाने की मांग, दुकानदारों का धरना शुरू

Mon, 14 Mar 2022 01:53 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
Demand to make ROB on pillar, shopkeepers start protest
पिंजौर। पिंजौर-नालागढ़ रोड पर मॉडल टाउन कॉलोनी के समीप रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन आरओबी को पिलर पर बनाने की मांग को लेकर मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन मॉडल टाउन सहित स्थानीय लोगों ने धरना शुरू किया। एसोसिएशन का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक धरना देते हुए सरकार से मांग को पूरा करवाने का आग्रह करेंगे।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान आजाद सिंह, उपप्रधान मोती मकराना, सफल शर्मा, अभिषेक, विकास आदि ने बताया कि पिंजौर-नालागढ़ रोड मॉडल टाउन और न्यू मॉडल टाउन के बीच से गुजरता है। रोड के दोनों ओर तकरीबन 100 दुकानें हैं, जिससे दुकानदारों का कारोबार चल रहा है। इस रोड से गुजरती रेलवे लाइन के ऊपर विभाग की ओर से आरओबी का निर्माण किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह आरओबी मिट्टी का बनाया जा रहा है। इसके बनने से रोड किनारे के दुकानदारों का कारोबार समाप्त हो सकता है और कई कॉलोनियों के रास्ते पूरी तरह से बंद हो जाएंगे। स्थानीय निवासियों को एक कॉलोनी से दूसरी कॉलोनी में जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

मॉडल टाउन कॉलोनी वासियों सहित दुकानदार और गांववासियों ने सरकार से आग्रह किया है कि लोगों की समस्या को हल करने और दुकानदारों को उजड़ने से बचाने के लिए बन रहे आरओबी को पिलर पर बनाया जाए। इस पर राजवीर छिकारा, हरी सिंह राणा, रवी बंसल, काला केमिस्ट, बल्ली गोयल, कृष्ण बंसल, बलवीर सिंह, प्रवीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार उठाई समस्या नहीं हुआ हल
आरओबी को पिलर पर बनाए जाने से विभिन्न कॉलोनियों के लोगों का आपस में संपर्क बना रहेगा। इसके अलावा जरूरत का सामान लेने के लिए ग्राहक रोड क्रॉस कर दूसरी ओर स्थिति दुकानों पर भी पहुंच सकता है। आरओबी को पिलर पर बनाने की मांग को लेकर उन्होंने पहले भी कई विभागों में अर्जी दे रखी है पर उनकी समस्याओं की सुनवाई नहीं हुई। अगर आरओबी को पिलर पर न बनाया गया तो इससे मॉडल टाउन के साथ-साथ गांव के कई हजार लोग प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed