फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Demand: Sai's center to be built in Kalka, Indoor stadium, International Volleyball coach and Joint Secretary of District Volleyball Association submitted memorandum to the Union Sports Minister

मांग : कालका में बनाया जाए साई का सेंटर, इंडोर स्टेडियम, अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल कोच और जिला वॉलीबॉल संघ के संयुक्त सचिव ने केंद्रीय खेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Fri, 20 Aug 2021 01:50 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Demand: Sai's center to be built in Kalka, Indoor stadium, International Volleyball coach and Joint Secretary of District Volleyball Association submitted memorandum to the Union Sports Minister
कालका। साई (स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया) का सेंटर और इंडोर स्टेडियम कालका में खोलने की मांग कर अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल कोच सुभाष कालका ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को मांगपत्र सौंपा है। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान केंद्रीय खेेल मंत्री वीरवार को कुछ समय कालका कॉलेज के बाहर रुके। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल कोच सुभाष कालका, जिला वॉलीबॉल संघ के संयुक्त सचिव किरण राणा, सत्य प्रकाश फौजी, अनिल जादूगर, सतिंदर रावत, भाजपा मंडल कालका महामंत्री किशोरी शर्मा सहित अन्य खिलाड़ियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान सुभाष कालका ने अनुराग ठाकुर को सौंपे मांगपत्र में कहा है कि कालका हिमाचल का प्रवेश द्वार है। यहां ना तो अधिक गर्मी पड़ती है, ना ही अधिक सर्दी होती है। धुंध का भी यहां ज्यादा असर नहीं होता है। कालका का मौसम 12 महीने खिलाड़ियों के अभ्यास करने लायक है। यहां पर हिमाचल और हरियाणा की स्टेट टीम का कैंप लगाया जा सकता है। मांग पत्र में बताया गया कि अगर कालका में इंडोर स्टेडियम और भारतीय खेल प्राधिकरण का गर्ल सेंटर होगा तो हिमाचल के सोलन, शिमला, किन्नौर और सिरमौर के खिलाड़ियों को इसका सीधा फायदा होगा। ये चार जिले सीधा कालका से किसी ना किसी रूप में जुड़े हैं।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के लगभग दस हजार से ज्यादा परिवार कालका और आसपास के क्षेत्रों में रहते हैं। उनके बच्चों को भी भारतीय खेल प्राधिकरण का सेंटर खुलने का लाभ मिलेगा। इसके साथ-साथ चंडीगढ़ और पंजाब के खिलाड़ियों को भी यहां पर ट्रेनिंग दी जा सकती है। इसके अलावा जगह की जितनी जरूरत होगी नगर परिषद कालका उसकी व्यवस्था करवाएगी। सुभाष कालका ने बताया कि अनुराग ने उन्हें इस मांगपत्र पर जरूरी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed