फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Demand for the dismissal of Minister Sandeep Singh, AAP staged a sit-in at Raj Bhavan

पंचकूला: मंत्री संदीप सिंह की बर्खास्तगी की मांग, राजभवन में आप ने दिया धरना

Thu, 16 Feb 2023 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Demand for the dismissal of Minister Sandeep Singh, AAP staged a sit-in at Raj Bhavan
आप प्रतिनिधिमंडल को राजभवन ले गई पुलिस, नहीं मिलने पर नेताओं ने वहीं दिया धरना राजभवन में ज्वाइंट सेक्रेटरी अमरजीत सिंह ने आप नेताओं से लिया ज्ञापन, इसे बाद लौटा प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। मंत्री संदीप सिंह को बर्खास्त करने की मांग को लेकर बुधवार को राजभवन का घेराव करने जा रहे आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर पंचकूला-चंडीगढ़ सीमा पर हाउसिंग बोर्ड के पास धरना दिया। इस दौरान पुलिस और आप कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शन की वजह से चंडीगढ़ आवागमन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब चार घंटे अन्य सड़कों पर वाहनों का दबाव ज्यादा होने से जाम के हालात पैदा हो गए। प्रदर्शन के दौरान आप नेताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने की मांग की। पुलिस आप नेताओं को राज्यपाल से मिलाने ले गई। राजभवन में राज्यपाल के नहीं मिलने पर आप नेता वहीं धरने पर बैठ गए। बाद में ज्वाइंट सेक्रेटरी अमरजीत सिंह ने आम आदमी पार्टी के नेताओं से ज्ञापन लिया।
विज्ञापन

करीब 12 बजे सेक्टर-5 रैली ग्राउंड से वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा के नेतृत्व में आप कार्यकर्ता चंडीगढ़ हरियाणा राजभवन का घेराव करने निकले। जैसे ही आप कार्यकर्ता हाउसिंग बोर्ड चौक पर पहुंचे तो उनको पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं को आगे नहीं जाने दिया। हाउसिंग बोर्ड चौक पर आप कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री के आंखों पर बंधी काली पट्टी को खोलकर ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दम लेंगे। उन्होंने बताया कि मंत्री संदीप सिंह की बर्खास्तगी की लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब चार घंटे लगा रहा जाम
आप पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन करने पर हाउसिंग बोर्ड चौक पर करीब चार घंटे जाम लगा रहा। इस दौरान चंडीमंदिर के पास से लोगों का आनाजाना हुआ। लोगों को जाम का सामना भी करना पड़ा। चंडीगढ़ से सीधे पंचकूला आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस समस्या के कारण लोगों को रूट बदलना पड़ा। दोपहर बाद शहर के लोग भी परेशान रहे।

राजभवन गया प्रतिनिधिमंडल
पुलिस के रोकने के बाद आप कार्यकर्ता हाउसिंग बोर्ड पर पंचकूला रोड जाम कर बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। आप के कार्यकर्ता राज्यपाल को ज्ञापन देने की मांग पर अड़े रहे। कार्यकर्ताओं के बढ़ते दबाव के चलते 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को हरियाणा राजभवन मिलने के लिए बुलाया गया। इसके बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने आप नेता अनुराग ढांडा के साथ 10 कार्यकर्ताओं का दल राज्यपाल से मिलने राजभवन गया। जानकारी के अनुसार वहां राज्यपाल से नहीं मिलने देने पर सभी लोग राजभवन के बाहर धरने पर बैठ गए। बढ़ते दबाव के चलते ज्वाइंट सेक्रेटरी अमरजीत सिंह ने आम आदमी पार्टी के नेताओं से ज्ञापन लिया। ज्ञापन में मांग की गई कि संदीप सिंह पर गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें मंत्री पद और हरियाणा ओलंपिक संघ से बर्खास्त किया जाए।


आप पार्टी के यह नेता रहे उपस्थित
इस मौके पर आप नेता प्रवीण प्रभाकर गौड़, चित्रा सरवारा, योगेश्वर शर्मा, रंजीत उप्पल, नवीन जून, आदर्शपाल सिंह, गुलशन सैनी, अमनदीप सिंह, ओमप्रकाश गुज्जर, करणवीर सिंह, शिव अरोड़ा, आयुष खटकड़, योगेश्वर शर्मा, कविता दलाल, जगवीर सिंह हुड्डा, पवन फौजी, जसबीर नरवाल, विकास नेहरा, पुरुषोत्तम सरपंच, राजकौर गिल, लक्ष्मण विनायक, गुलशन सैनी, ऋतु अरोड़ा, योगी मथुरिया, गेल सिंह सिंधु और अनिल पजेंटा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed