फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Demand for separate Shrine Board of Shri Kali Mata Temple, memorandum sent to CM

श्री काली माता मंदिर का अलग से श्राइन बोर्ड बनाने की मांग, सीएम को भेजा ज्ञापन

Mon, 27 Jul 2020 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Demand for separate Shrine Board of Shri Kali Mata Temple, memorandum sent to CM
कालका। श्री काली माता मंदिर का अलग से श्राइन बोर्ड बनाने की मांग को लेकर कालका व्यापार मंडल (कसोली रोड) ने भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। चेयरमैन विनोद गुप्ता और प्रधान अनिल अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री को भेजे मांगपत्र के माध्यम से मांग की गई है कि जिस प्रकार कालका-पिंजौर के लोगों को राहत देकर कालका नगर परिषद बनाने का निर्णय लिया गया है उसी की तर्ज पर क्षेत्रवासियों के हितों को ध्यान में रखकर श्री काली माता श्राइन बोर्ड कालका बनाने का आदेश दिया जाए। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही जो नया बोर्ड बनाया जाएगा उसमें कालका-पिंजौर के लोगों को सदस्य बनाया जाए ताकि वह काली माता मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मुहैया करवा सकें। इन लोगों का कहना है कि यदि स्थानीय सदस्य होंगे तो वह मंदिर की समस्याओं के समाधान पर ज्यादा समय दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि जल्द मुख्यमंत्री स्थानीय लोगों को यह सौगात देंगे।
विज्ञापन

लंबे समय से मंदिर में नहीं हुआ विकास कार्य
ब्राह्मण सभा कालका-पिंजौर एचएमटी के प्रधान संत राम शर्मा सहित व्यापार मंडल मेन बाजार भी काली माता मंदिर का अलग से श्राइन बोर्ड बनाने के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगा चुका है। इन संगठनों का कहना है कि काली माता मंदिर का करोड़ों रुपये जमा होने के बाद भी पिछले कई वर्षों से माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड काली माता मंदिर में कोई भी बड़ा काम नहीं करवा पाया। साल 2010 को कालका काली माता मंदिर का अधिग्रहण करके इसका रखरखाव माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड द्वारा किया जा रहा है, लेकिन इतना समय बीतने के बाद भी मंदिर को पार्किंग नसीब नही हो पाई है। न ही अभी तक मंदिर को भव्य स्वरूप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed