{"_id":"66106a8ca476cefdf20540c5","slug":"demand-for-security-of-chandigarh-congress-president-harmohinder-singh-lucky-notice-issued-to-ut-administration-pkl-office-news-c-16-1-pkl1041-391373-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लकी की सुरक्षा की मांग, यूटी प्रशासन को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लकी की सुरक्षा की मांग, यूटी प्रशासन को नोटिस जारी
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लकी की सुरक्षा की मांग वाली याचिका पर यूटी प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। साथ ही तत्काल उन्हें एक शस्त्रधारक पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए उपलब्ध करवाने का भी निर्देश दिया है।
याचिका दाखिल करते हुए लकी ने हाईकोर्ट को बताया कि बीते कुछ समय से उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं। जिस नंबर से उन्हें फोन आता है वह पाकिस्तान का है। इस बारे में याची ने पुलिस को शिकायत देकर सुरक्षा की मांग भी की थी। याची के मांगपत्र पर अभी तक प्रशासन और पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है और न ही याची को इस बारे में कुछ सूचित किया गया है। याची ने कहा कि इस प्रकार लगातार धमकियां मिलने से स्पष्ट है कि उसकी जान को खतरा है।
याची ने कहा कि हाल ही में इस प्रकार हमला कर जान लेने के मामले पड़ोसी राज्यों में बढ़े हैं, इसके बावजूद प्रशासन का रुख उनके मामले में ढुल-मुल ही है। याची ने अपने और अपने पूरे परिवार को सुरक्षा मुहैया करवाने का निर्देश जारी करने की हाईकोर्ट से अपील की है। याची पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने अंतरिम तौर पर याची की सुरक्षा में एक शस्त्रधारक पुलिस अधिकारी की तैनाती करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही पुख्ता सुरक्षा की मांग पर यूटी प्रशासन व अन्य को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।