फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Demand for regular cleaning in the new market of Sector-20

Panchkula News: सेक्टर-20 की नई मार्केट में नियमित सफाई करवाने की मांग

Mon, 18 Nov 2024 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Demand for regular cleaning in the new market of Sector-20
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-20 में नई विकसित मार्केट में नियमित सफाई न होने के कारण लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि शाम को इस मार्केट में लोग खाने-पीने के बाद कचरा यहीं पर फेंक जाते हैं। पूरा दिन मार्केट में सफाई नहीं होती है। मार्केट में सफाई न होने के कारण आसपास के लोगों और दुकानदारों को परेशानी होती है।

सनसिटी परिक्रमा सोसाइटी सेक्टर-20 में हजारों लोग रहते हैं, जिनका इस मार्केट में आवागमन रहता है। स्थानीय निवासी नरेंद्र सिंघल, अतुल गर्ग, संदीप गुप्ता सहित अन्य लोगों ने बताया कि उनकी सोसाइटी के सामने यह मार्केट बनी हुई है। यहां पर चिकन इत्यादि की दुकान में शाम को काफी संख्या में लोग खाने के लिए आते हैं। कागज के प्लेट्स, कप कूड़ादान में नहीं फेंकते। दुकानदारों द्वारा भी सफाई नहीं करवाई जा रही और ना ही हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से झाड़ू लगाया जाता है। लोगों ने मांग की है कि यहां पर नियमित सफाई करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed