फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Demand for permanent establishment of Rehri Market, Association submitted memorandum to DC

Panchkula News: रेहड़ी मार्केट को पक्का करने की मांग, एसोसिएशन ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Tue, 20 Jan 2026 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Demand for permanent establishment of Rehri Market, Association submitted memorandum to DC
अस्थायी ढांचे चोरी और आग का खतरा, दुकानदार व ग्राहक सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-7, 11 और 17 की रेहड़ी मार्केट को पक्का करने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। रेहड़ी मार्केट में काम करने वाले दुकानदारों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने सोमवार को उपायुक्त पंचकूला को ज्ञापन सौंपकर जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की।
एसोसिएशन का कहना है कि इन तीनों सेक्टरों की सभी रेहड़ी दुकानें टीन और लोहे के रॉड से बनी हैं, जो पूरी तरह असुरक्षित हैं। आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। चोर टीन की छत तोड़कर आसानी से दुकानों में घुस जाते हैं, जिससे दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। टीन शेड में आग लगने का खतरा भी हर समय बना रहता है।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने याद दिलाया कि वर्ष 2022 में सेक्टर-9 की रेहड़ी मार्केट में भीषण आग लगी थी, जिसमें पूरी मार्केट जलकर राख हो गई थी। उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अंत्योदय मार्केट योजना के तहत सभी रेहड़ी मार्केटों को पक्का करने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों और स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्थायी ढांचों के कारण चोरी और आगजनी के साथ-साथ बाजार में आने वाली महिलाओं और आम जनता की सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने मांग की है कि रेहड़ी मार्केट को लाइन से पक्का कर गलियों का निर्माण करवाया जाए और एचएसवीपी का वार्षिक शुल्क लेने के साथ एक सुरक्षित और व्यवस्थित बाजार विकसित किया जाए।

इस अवसर पर विजय सैनी, निर्मल सैनी, विनोद कुमार गुप्ता, मंगल, हुड्डा, सोनी सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed