{"_id":"640797c176f8b775790c9b1e","slug":"demand-for-parking-by-constructing-basement-in-rehri-market-of-sector-9-pkl-office-news-c-16-1-81281-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेक्टर-9 की रेहड़ी मार्केट में बेसमेंट का निर्माण कर पार्किंग बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेक्टर-9 की रेहड़ी मार्केट में बेसमेंट का निर्माण कर पार्किंग बनाने की मांग
विज्ञापन
- भाजपा के जिला उपाध्यक्ष को कराया गया मांगों के बारे में अवगत
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हाउस ऑनर वेलफेयर एसोसिएशन ने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर सोमवार को आयोजित बैठक में चर्चा की। सेक्टरवासियों की समस्याओं के बारे में अवगत करवाने के लिए भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद को भी बैठक में बुलाया गया था। बैठक में सफाई, पेड़ों की छंटाई और सेक्टर में निर्माणाधीन रेहड़ी मार्केट के नीचे बेसमेंट बनाकर वहां पार्किंग की व्यवस्था कराने की मांग भी उठाई। उमेश सूद ने कुछ मांगों का मौके पर ही समाधान किया तो कुछ को उच्चाधिकारियों के समय उठाने का आश्वासन दिया।
हाउस ऑनर वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव सुंदर सिंह ग्रेवाल ने बताया कि लोगों की समस्या सुनने के लिए भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उनके सामने सेक्टर में सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने व पेड़ों की छंटाई कराने की मांग रखी गई। इसके अलावा मुख्य मांग रेहड़ी मार्केट में बेसमेंट बनाकर वहां पार्किंग बनाने की मांग रखी गई ताकि सेक्टरवासियों को पार्किंग की समस्या से निजात मिल जाए। इस पर उमेश सूद ने सफाई और पेड़ों की छंटाई के लिए संबंधित अधिकारियों से बात की और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। वहीं उन्होंने बताया कि रेहड़ी मार्केट की बेसमेंट में पार्किंग के मुद्दे को वे प्रशासनिक अधिकारियों के सामने सकारात्मक रूप से उठाएंगी।