{"_id":"6a5fd314a951f97d6b089957","slug":"demand-for-installing-a-traffic-light-at-the-chauki-village-t-point-intensifies-panchkula-news-c-87-1-pan1011-138959-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चौकी गांव टी-पॉइंट पर ट्रैफिक लाइट लगाने की मांग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चौकी गांव टी-पॉइंट पर ट्रैफिक लाइट लगाने की मांग तेज
विज्ञापन
लगातार हादसों से ग्रामीण चिंतित, ट्रैफिक पुलिस तैनाती और स्पीड ब्रेकर लगाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। आईटी पार्क के समीप चौकी गांव टी-पॉइंट पर लगातार हो रहे सड़क हादसों के बाद ग्रामीणों ने यहां ट्रैफिक लाइट लगाने और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि यह चौराहा दुर्घटना संभावित क्षेत्र बन चुका है, जहां तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।
हाल ही में 17 जुलाई को मोगीनंद निवासी अल्ताफ अपनी माता रोशनी के साथ बाइक पर जीरकपुर जा रहे थे। आरोप है कि माजरी चौक की ओर से तेज रफ्तार में आई एक अज्ञात कार ने टी-पॉइंट पर कट मारते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
दुर्घटना में अल्ताफ के पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि उनकी माता गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। मामले में चंडीमंदिर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ग्रामीण सोनी, कृष्ण कुमार, बलबीर सिंह, जसवंत सिंह, रवि कुमार और रोशन लाल ने बताया कि इस टी-पॉइंट पर पहले भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उनका कहना है कि यातायात नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण यहां लगातार हादसे हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि चौकी गांव टी-पॉइंट पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएं, स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं और चेतावनी संकेतक स्थापित किए जाएं। साथ ही व्यस्त समय में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि वाहनों की गति नियंत्रित रहे और भविष्य में दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।