फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Demand for FIR on Chief Minister Manohar Lal, petition filed in High Court

हरियाणा : उठा लो डंडे वाला बयान देने के मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर एफआईआर की मांग, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

Sun, 10 Oct 2021 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Demand for FIR on Chief Minister Manohar Lal, petition filed in High Court
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के उठा लो डंडे और जैसे को तैसा विवादित बयान के मामले में याचिका दाखिल करते हुए मनोहर लाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। साथ ही इस बयान को पद की शपथ को तोड़ने वाला बताते हुए उन्हें इस पद से हटाने की भी याचिका में मांग की गई है। हाईकोर्ट में याचिका पर जल्द सुनवाई होगी।
विज्ञापन

जींद निवासी चंद्र शेखर व अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री आवास पर 3 अक्तूबर को बीजेपी की किसान विंग की बैठक ली थी। इस दौरान का उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कार्यकर्ताओं को डंडा उठाकर जैसे को तैसा की बात कही जा रही है। याची ने कहा कि इस प्रकार का बयान ब्र्रिटिश काल जैसा है जो भाई को भाई से लड़ाकर राज करने वाला है। याची ने कहा कि मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री बनते हुए संविधान और कानून व्यवस्था के लिए शपथ ली थी और यह बयान सीधे तौर पर उस शपथ को तोड़ने वाला है। इस वीडियो के वायरल होने से वह भी उस वक्त जब खीरी में इतनी हिंसा हुई देश की सुरक्षा को खतरे में डालने वाला है।
विज्ञापन

ऐसे में मनोहर लाल से पूछा जाए कि कैसे वह इस पद पर बने रहने के लायक हैं। याची ने कहा कि इस प्रकार का बयान देने वाले व्यक्ति को इस प्रकार के अहम पद पर बने रहने का कोई अधिकार हनीं है। साथ ही यह भी कहा कि इस बयान के बाद यदि हिंसा की कोई भी घटना होती है तो उसमें दर्ज होने वाली एफआईआर में मनोहर लाल को आरोपी बनाया जाए क्योंकि यह सब ऐलानाबाद उप चुनाव के मद्देनजर किया जा रहा है। हाईकोर्ट में यह याचिका दाखिल कर दी गई है जिस पर हाईकोर्ट जल्द ही सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed