फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Demand for early arrest of accused in ADGP case

Panchkula News: एडीजीपी मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

Wed, 15 Oct 2025 09:37 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 09:37 PM IST
विज्ञापन
Demand for early arrest of accused in ADGP case
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार शाम को पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मिला और हरियाणा के दिवंगत आईपीएस अधिकारी एडीजीपी वाई पूरण कुमार के मामले में आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की।
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, सांसद डॉ. राज कुमार छब्बेवाल, विधायक डॉ. सुखविंदर सिंह सुखी, डॉ. चरणजीत सिंह, मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, गुरप्रीत सिंह जीपी, पवन कुमार टीनू, रॉबिन सांपला और बलजिंदर सिंह सहित वरिष्ठ नेताओं ने इस मामले में राज्यपाल को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में जाति आधारित उत्पीड़न और भेदभाव की इस घटना की कड़ी निंदा की गई। जो एक आईपीएस अधिकारी की दुखद मृत्यु का कारण बनी।
विज्ञापन

वित्त मंत्री कहा राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया है कि मामले को गंभीरता से लिया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी। चीमा ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने दिवंगत आईपीएस अधिकारी के अंतिम नोट में दर्ज सभी अधिकारियों को तुरंत निलंबित करने और गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक हफ्ते से अधिक समय बीत चुका है लेकिन सभी आरोपी अधिकारी खुले घूम रहे हैं। यह भाजपा के पक्षपात और न्याय के प्रति उसकी पूर्ण उपेक्षा को दर्शाता है। खासतौर से जब पीड़ित दलित समुदाय से संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed