फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Demand for a direct train between Chandigarh and Jodhpur

Panchkula News: चंडीगढ़-जोधपुर के बीच सीधी ट्रेन की मांग

Fri, 24 Jul 2026 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Demand for a direct train between Chandigarh and Jodhpur
रेल मंत्री को भेजा ज्ञापन, गरीब रथ एक्सप्रेस को जोधपुर तक बढ़ाने का भी दिया सुझाव
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। चंडीगढ़ और जोधपुर के बीच सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग एक बार फिर उठी है। शहर के नागरिकों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ज्ञापन भेजकर दोनों शहरों के बीच डायरेक्ट ट्रेन चलाने या चंडीगढ़-अजमेर गरीब रथ एक्सप्रेस का विस्तार जोधपुर तक करने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि चंडीगढ़ और जोधपुर प्रमुख प्रशासनिक, शैक्षणिक, व्यावसायिक और पर्यटन केंद्र हैं, लेकिन दोनों शहरों के बीच अब तक सीधी रेल सेवा उपलब्ध नहीं है। इसके कारण हजारों यात्रियों को सफर के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

नागरिकों के अनुसार राजस्थान और केंद्र सरकार की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र, रक्षा सेवाओं के जवान, सरकारी कर्मचारी, व्यापारी, आम यात्री तथा जोधपुर स्थित राजस्थान हाईकोर्ट की प्रधान पीठ में आने-जाने वाले अधिवक्ता और वादकारियों को ट्रेन बदलकर यात्रा करनी पड़ती है। इससे समय के साथ अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीब रथ को जोधपुर तक बढ़ाने का सुझाव
मनोज कुमार, कुसुम लता सहित अन्य नागरिकों ने सुझाव दिया कि वर्तमान में चंडीगढ़ से अजमेर तक संचालित गरीब रथ एक्सप्रेस का विस्तार जोधपुर तक किया जाए। उनका कहना है कि इससे न्यूनतम परिचालन बदलाव के साथ बड़ी संख्या में यात्रियों को किफायती और सीधी रेल सुविधा मिल सकेगी। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि यदि गरीब रथ एक्सप्रेस का विस्तार संभव नहीं हो तो यात्रियों की सुविधा को देखते हुए चंडीगढ़ और जोधपुर के बीच नई डायरेक्ट ट्रेन शुरू की जाए, ताकि लंबे समय से लंबित मांग पूरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed