{"_id":"6a4abd0c1e4f0a7f62040753","slug":"deliberating-on-theft-incidents-police-and-rwa-devise-security-strategy-in-sector-28-panchkula-news-c-87-1-pan1010-138330-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चोरी की घटनाओं पर मंथन, सेक्टर-28 में पुलिस और आरडब्ल्यूए ने बनाई सुरक्षा रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चोरी की घटनाओं पर मंथन, सेक्टर-28 में पुलिस और आरडब्ल्यूए ने बनाई सुरक्षा रणनीति
विज्ञापन
बुजुर्गों की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी और पुलिस सत्यापन पर जोर, प्रवेश-निकास मार्गों पर कैमरे लगाने का प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-25 पुलिस चौकी प्रभारी ने रविवार को सेक्टर-28 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) की कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की। बैठक में सेक्टर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई गई और विभिन्न सुरक्षा उपायों पर सहमति बनी।
बैठक के दौरान 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों का विस्तृत ब्यौरा एकत्र करने का निर्णय लिया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर पुलिस उनकी समय पर सहायता कर सके।
पुलिस ने सुझाव दिया कि घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों का रुख आंशिक रूप से सड़क की ओर रखा जाए, जिससे सेक्टर में आने-जाने वाले बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। इसके अलावा सेक्टर के सभी प्रवेश और निकास मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव भी रखा गया।
विज्ञापन
आरडब्ल्यूए ने सेक्टरवासियों से अपील की कि वे अपने आसपास अकेले रहने वाले बुजुर्गों की जानकारी साझा करें। साथ ही खाली पड़े और निर्माणाधीन मकानों, घरेलू कामगारों तथा झुग्गियों में रहने वाले लोगों का पुलिस सत्यापन कराने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में विश्वास जताया गया कि पुलिस और स्थानीय निवासियों के आपसी सहयोग से सेक्टर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा तथा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।