फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Delhi resident arrested in cyber fraud case of Rs 77 lakh

Panchkula News: 77 लाख की साइबर ठगी के मामले में दिल्ली निवासी आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 Oct 2025 11:13 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Delhi resident arrested in cyber fraud case of Rs 77 lakh
पंचकूला। साइबर थाना पुलिस की टीम ने 77.50 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में दिल्ली निवासी आरोपी राजेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी का पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार पंचकूला निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि को उसकी इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति से दोस्ती हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उसे टेलीग्राम के जरिए फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया। आरोपी ने पीडि़त से एक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवाया और जरूरी दस्तावेज अपलोड कराए। इसके बाद एक फर्जी कस्टमर केयर नंबर से बातचीत कर शुरुआत में मामूली मुनाफा दिखाया गया, जिससे पीड़ित को विश्वास हो गया। इसके बाद सितंबर माह में अलग-अलग तारीखों में आरोपी ने उसे झांसे में लेकर कुल 77 लाख 50 हजार रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed