{"_id":"574b3e934f1c1b82281091ff","slug":"decrease-collector-rate-mla-gyanchand-gupta-in-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में जल्द कम होंगे कलेक्टर रेट : ज्ञानचंद गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में जल्द कम होंगे कलेक्टर रेट : ज्ञानचंद गुप्ता
ब्यूरो, अमर उजाला/ पंचकूला
Updated Mon, 30 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
विधायक ज्ञानचंद गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा प्रॉपर्टी डीलर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। बैठक के दौरान विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि पंचकूला के लोगों को एक सप्ताह में कलेक्टर रेट कम होने की खुशखबरी मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों की सबसे बड़ी मांग फ्लोर रेशो एरिया बढ़ाने की थी, इसे पूरा कर दिया गया है।
बैठक के दौरान विधायक भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर सख्त दिखे। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी डीलरों से रजिस्ट्री करवाने के लिए अधिकारी पैसे लेते हैं, इस बात की जानकार उन्हें है। उन्होंने कहा कि मैं आपसे निवेदन करता हूं कि आप पैसे मुझसे ले जाएं और उसे देने के बाद मुझे बता दें, भ्रष्ट अधिकारी का पक्का इलाज करवा दूंगा। जब तक दो-चार अधिकारियों को अंदर नहीं करवाओगे, तब तक हालात सुधरने वाले नहीं हैं। भ्रष्टाचार को रोकने के लिए प्रॉपर्टी डीलरों के सहयोग की जरूरत है।
गुप्ता ने प्रॉपर्टी डीलरों से कहा कि शहर के विकास में उनका बड़ा योगदान है, इसलिए वह नहीं चाहते की किसी की मेहनत का पैसा कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी खाए। सीएम ने पंचकूला विकास रैली में डीसी और पुलिस कमिश्नर को स्टेज पर जनता के सामने लाकर पूछा था कि आप भ्रष्टाचार रोकोगे, तो उन्होंने हामी भरी थी।
विज्ञापन
गुप्ता ने बूथों पर पहली मंजिल की मांग पर कहा कि यह ब्यूरोक्रेसी लॉबी है, यह बहुत गजब चीज है। फाइल पर ऑब्जेक्शन कैसे लगाना है, ये यहीं सोचते रहते हैं कि इसे कैसे रोका जाए। बूथों के मामले में 10 बार ऑब्जेक्शन लगा दिए। कभी कहते हैं पार्किंग कम पड़ जाएगी, कभी कहते हैं छत गिर जाएगी। उन्होंने कहा कि बार-बार मिलने पर हुडा के एसीएस ने आश्वासन दिया है कि जल्द इस पर कोई निर्णय लिया जाएगा।
प्रॉपर्टी डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुरेश अग्रवाल ने विधायक के समक्ष कलेक्टर रेट जल्द कम करवाने, गुजरात की तर्ज पर हरियाणा में भी महिलाओं को रजिस्ट्री में छूट देने, बूथों पर पहली मंजिल बनवाने की इजाजत दिलवाने, कामर्शियल प्रॉपर्टी की फ्लोर वाइज रजिस्ट्री, खाली प्लॉट पर एक्सटेंशन फीस में बढ़ोतरी को खत्म करने की मांग उठाई। इस अवसर पर चेयरमैन ओपी ओबराय, वाइस चेयरमैन सुभाष बत्तरा, मनमोहन केहर, सुनील, तनेजा, सुनील साहनी, अशोक पवार, पूर्व मेयर सुरेंद्र सिंह, शिवालिक विकास बोर्ड के सदस्य बीबी सिंगल, भाजपा नेता शशि शर्मा, चंडीगढ़ प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन के पैट्रन कमल पंछी भी उपस्थित थे।