फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Decision in business board meeting - Important goods shops will open in Pinjore from 8 am to 2 am

व्यापार मंडल का बैठक में फैसला - पिंजौर में सुबह 8 से 2 बजे तक खुलेंगी जरूरी सामान की दुकानें

Thu, 06 May 2021 01:46 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Decision in business board meeting - Important goods shops will open in Pinjore from 8 am to 2 am
पिंजौर। लॉकडाउन के दौरान दुकानदारों, व्यापारियों को पेेश आ रही समस्या और उनके समाधान को लेकर पूर्व पार्षद तरसेम गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें व्यापारियों, दुकानदारों को एक मंच पर इकट्ठा करने के लिए पिंजौर व्यापार मंडल का गठन किया गया।
विज्ञापन

सभी व्यापारियों और दुकानदारों ने जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिन दुकानों को खोलने की अनुमति प्रदान की गई है उनको सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही खोलने का फैसला इस दौरान लिया। पूर्व पार्षद तरसेम गुप्ता ने सभी दुकानदारों से आग्रह किया कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क आदि पहनें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें। पिंजौर व्यापार मंडल के सदस्यों ने बैठक में लिए फैसले की जानकारी थाना प्रभारी रामपाल सिंह को दी। उन्होंने थाना प्रभारी से आग्रह किया कि वे मुख्य बाजार पिंजौर में लगातार गश्त करवाएं ताकि बेवजह घूमने वाले लोगों पर लगाम लग सके। बैठक में व्यापारी अश्वनी जिंदल, प्रवीन आहूजा, भूपिंद्र बंसल, विपुल बंसल, ललित, कुलदीप सोढी, शेरचंद चावला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed