फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   deadly attack on sheep by wild animal, wild animal attack, raipurani, kalka, panchkula

अज्ञात जानवर के हमले से 32 भेड़ों की मौत, 23 जख्मी

Fri, 17 Jun 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Jun 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
deadly attack on sheep by wild animal, wild animal attack, raipurani, kalka, panchkula
अज्ञात जानवर के हमले से 32 भेड़ों की मौत - फोटो : अमर उजाला
रायपुररानी के गांव हंगोला में स्थित पीएचसी अस्पताल पास अज्ञात जानवर ने बाडे में हमला कर 32 भेड़ों को मार दिया। जबकि जानवर के हमले से 23 भेडे़ं जख्मी हो गईं। जो पशु अस्पताल में उपचाराधीन हैं। गांव हंगोला के सतनाम सिंह ने बताया कि करीब आठ-दस महीने पहले ही भेड़ पालन का काम शुरू किया था।
विज्ञापन


रात करीब तीन बजे किसी जानवर ने हमला करके 32 भेड़ों को मार दिया, जबकि हमले से 23 भेड़ें गंभीर हालत में हैं। सतनाम सिंह ने बताया कि आंधी और बारिश के बीच कुछ आवाज सुनाई दी थी। सुबह जब गांव के पूर्व सरपंच हरबंस सिंह सैर पर जा रहे थे। उन्होंने बाडे में भेड़ों के मरे हुए देखा। उनकी सूचना पर वह भी पहुंचे। सभी भेडे़ं लहूलुहान पड़ी थीं। उन्होंने इसकी सुचना सरपंच नरेंद्र सिंह को दी। सरपंच ने पुलिस को मौके पर बुलाया।
विज्ञापन


घटनास्थल पर पशु सर्जन अनिल कुमार, फारेस्ट अधिकारी, वन्य जीव अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू की। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण जानवर के लिए पैरों के निशान काफी मिट चुके हैं। इससे यह बता पाना मुश्किल है कि किस जानवर ने हमला किया है। गांव के सरपंच नरेंद्र सिंह, डा. दर्शन हंगोला, नरेश कुमार, प्रवीण और पंचायत सदस्यों ने प्रशासन से पीड़ित को आर्थिक मदद देने की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed