{"_id":"60219b958ebc3e4b3d13954f","slug":"dead-chickens-found-in-khangesara-forest-pkl-office-news-pkl403349081","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंगेसरा के जंगल में मरी मुर्गियां मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंगेसरा के जंगल में मरी मुर्गियां मिलीं
विज्ञापन
पंचकूला। खंगेसरा गांव के नजदीक जंगल में दो गाड़ियां मुर्गियों को काटकर फेंकने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस और पशुपालन विभाग की टीम ने मौके पर आरोपी की पहचान कर ली है। शाम तक मुर्गियों को दबा दिया गया है। पशुपालन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है।
ग्रामीणाें के अनुसार सुबह 4:30 बजे एक गाड़ी खंगेसरा गांव के जंगलों के नजदीक पहुंची। जब लोगों ने देखा तो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि रात को 9 बजे भी एक गाड़ी जंगलों की तरफ गई थी। जब गांव वालों ने सुबह जाकर जंगलों में देखा तो दो जगह थैलों में कटी मुर्गियां मिलीं। इसकी सूचना गांव वालों ने पशुपालन विभाग को और पुलिस विभाग को दी।
पशुपालन और पुलिस विभाग की टीमें मौके पर पहुंची। मरी मुर्गियों को दबा दिया गया है। आरोपी की पहचान हो गई है। उल्लेखनीय है कि इससे कुछ दिन पहले भी बिल्ला-आसरेवाली रोड पर भी दो जगह मरी मुर्गियों के थैले फेंके गए थे ऐसे में स्थानीय लोगों में भारी विरोध पनप रहा है।